फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेतेश्वर पुजारा टीम इंडिया की 'नई दीवार', कोलकाता ट्रैफिक पुलिस ने बनाया अपना हीरो

Fri, 07 Dec 2018 03:17 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Cheteshwar Pujara
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने शानदार शतक जड़कर स्कोर को सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाया। पुजारा की 123 रन की शतकीय पारी के दम पर भारत ने पहली पारी में 250 रन का स्कोर खड़ा किया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
चेतेश्वर पुजारा
क्रिकेट के दिग्गजों ने भारतीय टीम की 'नई दीवार' कहे जाने वाले पुजारा की इस पारी की जमकर तारीफ की है। पुजारा की भरोसमंद पारी के बाद कोलकाता ट्रैफिक पुलिस ने इसे लेकर लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरुक करना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

3 of 6
cheteshwar pujara
इस शतक के बाद कोलकाता पुलिस ने एक व्यक्ति की सीट बेल्ट लगाकर कार चलाने के फोटो को पुजारा की तस्वीर के साथ जोड़कर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके माध्यम से कोलकाता पुलिस ने लोगो को सुरक्षा को लेकर सलाह दी है। सोशल मीडिया शेयर इस तस्वीर में कोलकाता ट्रैफिक पुलिस ने संदेश दिया, 'डिफेंस चेतेश्वर पुजारा जैसी होनी चाहिए।'




 

4 of 6
विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह
बता दें कि इस तरह की तस्वीरों का इस्तेमाल पहले भी हो चुका है। कोलकाता से पहले जयपुर ट्रैफिक पुलिस ने वर्ष 2017 में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के फोटो का इस्तेमाल सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत किया था। हालांकि बुमराह ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल के उनके नोबॉल वाले फोटो के इस्तेमाल को लेकर जयपुर ट्रैफिक पुलिस से नाराजगी जताई थी।
विज्ञापन

5 of 6
विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह
जयपुर ट्रैफिक पुलिस ने बुमराह के नो-बॉल के फोटो का इस्तेमाल वाहन चालकों को सीमा न लांघने का संदेश देने के लिए किया था। इस पोस्टर का कैप्शन था, 'सीमा का उल्लंघन मत करिए। आपके लिए यह भारी साबित हो सकता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
bumrah
हालांकि जयपुर पुलिस के इस संदेश से बुमराह काफी नाराज हुए थे। उन्होंने इसकी आलोचना करते हुए ट्विटर पर लिखा था, 'बहुत बढ़िया जयपुर ट्रैफिक पुलिस, यह बताता है कि देश के प्रति अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने के बाद हमें कितना सम्मान मिलता है।' बुमराह ने लिखा था, 'लेकिन चिंता मत करिये मैं गलतियों का मजाक नहीं बनाऊंगा जैसा कि आप लोगों ने बनाया है क्योंकि मैं मानता हूं कि इंसान से गलतियां होती हैं।'


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें