फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली अपने परफॉर्मेंस से दिखे परेशान, फिल्म प्रमोशन छोड़ ऑस्ट्रेलिया पहुंची पत्नी अनुष्का

Fri, 07 Dec 2018 02:13 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विरुष्का
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में मात्र 3 रन बनाकर आउट हुए। इससे वह जरा परेशान हुए तो पत्नी अनुष्का से रहा नहीं गया और वह अपनी आगामी फिल्म जीरो का प्रमोशन बीच में ही छोड़ ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई। विराट की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को शुक्रवार को एडिलेड मैदान पर टेस्ट मैच देखते हुए देखा गया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
विरुष्का
क्रिकेट जानने वालों का मानना है कि अनुष्का की मौजूदगी से विराट कोहली को हौसला मिलेगा और वह आगे कमाल कर सकेंगे। वैसे, सूत्रों का कहना यह भी है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपनी शादी की पहली सालगिरह साथ मनाना चाहते हैं और इसी के चलते बॉलीवुड एक्ट्रेस ऑस्ट्रेलिया पहुंची हैं। पता हो कि 11 दिसंबर को दोनों अपनी शादी की पहली सालगिरह सेलिब्रेट करेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
Anushka Sharma
हालांकि, अनुष्का का फिल्म प्रमोशन बीच में छोड़कर ऑस्ट्रेलिया पहुंचना दर्शा रहा है कि उनके पति विराट कोहली अपनी परफॉर्मेंस से परेशान हुए और उन्हें हौसलाअफजाई के लिए पत्नी की जरूरत पड़ी। यही कारण रहा कि अनुष्का ने अपना काम छोड़कर पति के पास पहुंचने का फैसला किया। बॉलीवुड एक्ट्रेस ने नीले और सफेद स्ट्राइप ऑफ शोल्डर गाउन पहन रखा था।

4 of 5
विराट कोहली
अनुष्का की मौजूदगी का असर भी टीम इंडिया के प्रदर्शन पर दिखा, जिसने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे दिन बैकफुट पर धकेलते हुए उसके सात विकेट गिरा दिए। टीम इंडिया की पहली पारी 250 रन पर सिमटी और दूसरे दिन स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलिया ने 191 रन पर सात विकेट गंवा दिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विराट कोहली और उस्मान ख्वाजा
बता दें कि विराट कोहली पहली पारी में कोई कमाल नहीं कर सके और गली में उस्मान ख्वाजा ने उनका दर्शनीय कैच लपका। 16 गेंदों तक क्रीज पर ठहरने वाले कोहली की कमियां महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने बताई। माना जा रहा है कि इसका कोहली पर भी असर हुआ। अब देखना होगा कि वह दूसरी पारी में कमाल करते हुए टीम इंडिया को जीत दिला पाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें