फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL: राजस्थान का 'शाही' किला फतह करने इन 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतर सकती है 'माही ब्रिगेड'

Fri, 20 Apr 2018 02:27 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
चेन्नई सुपरकिंग्स - फोटो : ipl
आईपीएल में दो साल के बाद धमाकेदार वापसी करने वाली चेन्नई सुपरकिंग्स तीन में से दो मुकाबले जीतकर अंक तालिका में चौथे पायदान पर है। ओपनिंग मैच में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स को धूल चटाने के बाद माही ब्रिगेड तीसरा मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब से हार गई थी।

चेन्नई सुपरकिंग्स का अब चौथा मुकाबला पुणे में अजिंक्य रहाणे से होगा। चार में से दो मुकाबले अपने नाम करने वाली राजस्थान की टीम अंक तालिका में पांचवें पायदान पर है। राजस्थान कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ घरेलू मैदान पर चौथा मुकाबला हार गई थी। अब कप्तान एमएस धोनी राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नई रणनीतियों के साथ मैदान पर उतर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
शेन वॉटसन - फोटो : il
ओपनर्स
चेन्नई सुपरकिंग्स के ऑलराउंडर शेन वॉटसन का अब तक का प्रदर्शन शानदार रहा है। हालांकि गेंदबाजी में वॉटन का प्रदर्शन उनकी बल्लेबाजी की तुलना में ज्यादा अच्छा रहा है। वहीं सुरेश रैना की जगह टीम में वापसी करने वाले मुरली विजय वॉटसन के साथ राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पारी की शुरुआत कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
अंबाती रायुडू - फोटो : ipl
मिडल ऑर्डर
मिडल ऑर्डर बल्लेबाज अंबाती रायुडु ने इस सीजन में अब तक क्रमश: 22, 39 और 44 रन का योगदान दिया है। सीएसके अब उनसे बड़े स्कोर की उम्मीद कर रही है। अंबाती रायुडु के साथ सैम बिलिंग्स, एमएस धोनी मिडल ऑर्डर में बल्लेबाजी को मजबूत करने का काम करेंगे।

4 of 5
ड्वेन ब्रावो
ऑल-राउडंर
रविंद्र जडेजा और ड्वेन ब्रावो एक बार फिर ऑलराउंडर की भूमिका में नजर आने वाले हैं। दोनों न सिर्फ निचले क्रम में बल्लेबाजी कर तेजी से रन बटोरने का काम करेंगे, बल्कि गेंदबाजी से प्रतिद्वंद्वी टीम के स्कोर बोर्ड पर ब्रेक भी लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
deepak chahar
गेंदबाजी
गेंदबाजी में स्पिन डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी हरभजन सिंह इमरान ताहिर पर होगी। स्पिन गेंदबाजी में दोनों खिलाड़ियों को रविंद्र जडेजा का साथ मिलेगा। वहीं तेज गेंदबाजी की कमान शार्दुल ठाकर और दीपक चहर के हाथों में होगी। फास्ट बॉलिंग में इन्हें ड्वेन ब्रावो को साथ मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें