फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिस गेल ने IPL 2018 का पहला शतक किया बेटी के नाम, ग्लैमरस WIFE नताशा संग जमकर करते हैं पार्टी

Fri, 20 Apr 2018 02:14 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6

IPL 2018 में गुरुवार का दिन सनराइजर्स हैदराबाद के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था, क्योंकि हुआ वही जिस बात का डर था। मोहाली में खेले गए मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब के क्रिस गेल ने SRH की बखिया उधेड़ते हुए इस सीजन का पहला शतक ठोंक डाला। 'यूनिवर्सल बॉस' ने 63 गेंदों पर एक चौके और 11 छक्कों की मदद से 104 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली। क्रिस गेल ने अपना यह शतक बेटी को समर्पित किया है।

विज्ञापन

2 of 6

अपनी धमाकेदार पारी के बाद क्रिस गेल भावुक दिखे और उन्होंने कहा, बहुत से लोगों ने सोचा कि मैं बहुत बूढ़ा हो चूका हूं, लेकिन इस पारी के बाद मेरे पास साबित करने के लिए कुछ भी नहीं है। यह शतक मेरी बेटी को समर्पित है। शुक्रवार को उसका जन्मदिन है. यह बल्लेबाजी करने के लिए एक अच्छा विकेट है। बता दें कि गेल ने बड़े ही दिलचस्प अंदाज में अपना शतक सेलिब्रेट किया। गेल अपने बल्ले को दोनों हाथों के बीच लेकर झूला झूलाने लगे थे। मानो हाथों में बैट नहीं बेबी हो।

विज्ञापन

3 of 6

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपनी 104 रनों की नाबाद पारी के साथ ही गेल 11वें सीजन में शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। आईपीएल के इतिहास में गेल का यह छठा शतक है। गेल ने अपने पहले 50 रन 39 गेंदों पर और दूसरे 50 रन मात्र 19 गेंदों में ही पूरा किए। गेल के नाम आईपीएल इतिहास के सबसे ज्यादा शतक हैं, सनराइजर्स के खिलाफ उन्होंने छठवां शतक जड़ा।

4 of 6

बता दें कि इस बार आईपीएल नीलामी में क्रिस गेल पहले दो राउंड में अनसोल्ड रहे थे, आखिरकार तीसरी बार में किंग्स इलेवन पंजाब ने उन्हें उनके बेस प्राइज में खरीदा था। मोहाली में शतक ठोंकते ही स्क्रीन पर क्रिस गेल की वाइफ नताशा को दिखाया गया, उनके साथ दोनों की बेबी भी थी। खूबसूरती के मामले में नताशा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की एक्ट्रसेजे को भी टक्कर देती हैं।

विज्ञापन

5 of 6
नताशा का नाम इससे पहले कभी भी मीडिया में नहीं आया, लेकिन इस मैच में पति के शतक जड़ते ही नताशा और उनकी बेटी भी छा गईं। नताशा पेशे से एक फैशन डिजाइनर हैं। नताशा को पति क्रिस गेल उनके दोस्त और परिवार के लोग ताशा कहकर बुलाते हैं। नताशा के भाई सेंट किट्स टीम के सीओओ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नताशा ने 2016 में एक बेटी को जन्म दिया था। जिस समय नताशा ने बच्ची को जन्म दिया उस समय क्रिस मैच खेल रहे थे। क्रिस और नताशा अपनी बेटी को ब्लश कहकर बुलाते हैं। पिछले साल क्रिस गेल को किसी कैरेबियाई कॉर्निवल में नताशा के साथ जमकर पार्टी करते भी देखा गया था। दोनों का एक बेहद अश्लील वीडियो भी जमकर इंटरनेट पर वायरल हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें