फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL: इन 5 खिलाड़ियों के दम पर CSK ने KXIP को प्लेऑफ की रेस से किया बाहर, सबसे जबर्दस्त एनगिडी

Mon, 21 May 2018 09:20 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
csk
आईपीएल सीजन-11 में प्लेऑफ में एंट्री के लिए शीर्ष चार टीमों के नाम पर मुहर लग गई है। रविवार को चेन्नई सुपरकिंग्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को हराकर उसे को प्लेऑफ की रेस से बाहर धकेल दिया। इसी के साथ सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई सुपरकिंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में सफलतापूर्वक एंट्री कर ली है।

चेन्नई सुपरकिंग्स ने सुपरसंडे मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब को 5 विकेट से करारी मात दी है। इस हार के साथ ही किंग्स इलेवन पंजाब आईपीएल के 11वें सीजन में प्लेऑफ से बाहर हो गई है। पुणे के एमसीए इंटरनेशनल स्टेडियम में आईपीएल 2018 के 56वें मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब निर्धारित 20 ओवरों में 153 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। आइए जानते हैं किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने वाले पांच हीरोज के बारे में....
Trending Videos
विज्ञापन

सुरेश रैना

2 of 6
suresh raina
किंग्स इलेवन पंजाब को टूर्नामेंट से बाहर करने में सबसे अहम भूमिका सुरेश रैना ने अदा की। रैना ने 48 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 61 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।
विज्ञापन

दीपक चहर

3 of 6
Deepak Chahar
चेन्नई सुपरकिंग्स के तेज गेंदबाज दीपक चहर को पंजाब के खिलाफ बल्लेबाजी करने ऊपर भेजा गया था। दीपक चहर ने सिर्फ 20 गेंदों पर एक चौके और तीन छक्कों की मदद से बेहतरीन 39 रन बनाए और पंजाब को जीत से दूर धकेल दिया।

एम धोनी

4 of 6
एमएस धोनी - फोटो : ipl
अंतिम क्षणों में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए जीत की राह थोड़ी मुश्किल नजर आ रही थी, लेकिन निर्णायक समय पर खुद को बल्लेबाजी में प्रमोट कर कप्तान एमएस धोनी ने सात गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 16 रन बनाए और टीम को जीत दिलाई।

विज्ञापन

लुंगी एनगिडी

5 of 6
Lungi Ngidi
चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए तेज गेंदबाज लुंग एनगिडी ने  चार ओवर में 10 रन देकर चार विकेट चटकाए। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए एनिगिडी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजे ब्रावो

6 of 6
ड्वेन ब्रावो
कैरीबियाई गेंदबाज डीजे ब्रावो ने गेंद से कमाल दिखाते हुए पंजाब के दो अहम खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया। उन्होंने तूफानी बल्लेबाज डेविड मिलर और करुण नायर का विकेट लिया और पंजाब को बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें