फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2018: इन 5 खिलाड़ियों के दम पर तीसरी बार चैंपियन बन सकती है 'सुपरकिंग्स', सावधान रहे 'सनराइजर्स'

Sun, 27 May 2018 11:39 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
csk
आईपीएल सीजन-11 का फाइनल मुकाबला रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। चेन्नई सुपरकिंग्स ने जहां पहले सेमीफाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर फाइनल में एंट्री की थी, वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने दूसरे सेमीफाइनल में केकेआर को हराकर खिताबी जंग के लिए अपनी उम्मीद को जिंदा रखा। आइए जानते हैं रविवार को दोनों टीमों के बीच होने वाले फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स के किन 5 योद्धाओं पर फैंस की नजर रहेंगी।
विज्ञापन

एमएस धोनी

2 of 6
एमएस धोनी
आईपीएल के मौजूदा सीजन में सीएसके के कप्तान एमएस धोनी अपने पुराने अंदाज में नजर आए हैं। आईपीएल में धोनी के बल्ले ने गेंदबाजों की जमकर खबर ली है। इस सीजन में धोनी ने 15 मैचों में 75.83 की औसत और 150.66 के स्ट्राइक रेट से कुल 455 रन बनाए हैं।
विज्ञापन

अंबाती रायुडु

3 of 6
ambati rayudu
धोनी ब्रिगेड को फाइनल तक पहुंचाने में ओपनिंग बैट्समैन अंबाति रायुडु का बड़ा योगदान रहा है। रायुडु ने 15 मैचों में 41.85 की औसत और 153.00 के स्ट्राइक रेट से शानदार 586 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक भी शामिल है।

फाफ डू प्लेसी

4 of 6
फाफ डु प्लेसिस
फाफ डू प्लेसी ने इस टू्र्नामेंट में अब तक केवल 5 मैच ही खेले हैं। लेकिन उनके आने के बाद टीम की बल्लेबाजी पहले से ज्यादा मजबूत हुई है। फाफ डू प्लेसी ने पांच मैच खेलकर 38.00 की औसत और 128.81 के स्ट्राइक रेट से कुल 152 रन बनाए हैं। सेमीफाइनल में सनराइजर्स के खिलाफ लगाया गया उनका अर्धशतक फाइनल में प्रतिद्वंद्वी टीम के हौसले पस्त कर सकता है।
विज्ञापन

शार्दुल ठाकुर

5 of 6
शार्दुल ठाकुर
शार्दुल ठाकुर चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से इस सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। शार्दुल की गेंदबाजी का खौफ तो इस आईपीएल में हमने पहले ही देख लिया था, लेकिन सेमीफाइनल में इनकी बल्लेबाजी ने सीएसके को खिताब का ज्यादा बड़ा दावेदार बना दिया है। इस सीजन में शार्दुल ने 9.16 के इकॉनमी रेट से कुल 15 विकेट चटकाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्वेन ब्रावो

6 of 6
सीएसके
यह कैरीबियाई खिलाड़ी चेन्नई सुपरकिंग्स की लोवर मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी और गेंदबाजी की सबसे मजबूत कड़ी है। ब्रावो ने इस सीजन के ओपनिंग मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपनी तूफानी बल्लेबाजी का सबूत दे दिया था। वहीं गेंदबाजी की बात करें तो ब्रावो ने अब तक खेले कुल 15 मैचों में 9.83 की औसत से 15 विकेट झटके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें