फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSKvMI: इन 5 खिलाड़ियों के दम पर रोहित 'ब्रिगेड' ने CSK को किया फतह

Sun, 29 Apr 2018 12:29 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस ने शनिवार को एविन लेविस (47) और कप्तान रोहित शर्मा (56*) की तूफानी अर्धशतकीय पारी की बदौलत आईपीएल 2018 के 27वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को 8 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ मुंबई ने चेन्नई को हराकर इस लीग में अपनी दूसरी जीत दर्ज की है। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 2 गेंद शेष रहते ही 170 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। आइये जानते हैं मुंबई इंडियंस की इस जीत के 5 हीरो कौन हैंः-
विज्ञापन

रोहित शर्मा

2 of 6
रोहित शर्मा
आईपीएल 2018 के प्लेऑफ में प्रवेश पाने के संकट से जूझ रही मुंबई इंडियंस की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 33 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 56 रन बनाए। इस सीजन मे खेले गए सात मुकाबले में मुंबई ने अपनी दूसरी जीत दर्ज की है।
 
विज्ञापन

एविन लेविस

3 of 6
लेविस
सलामी बल्लेबाजी एविन लेविस ने मुंबई इंडियंस को जोरदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने इस मुकाबले में अपने अर्धशतक से चूक गए। लेविस ने 43 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 47 रन की शानदार पारी खेली।

सुर्यकुमार यादव

4 of 6
सुर्यकुमार
सुर्यकुमार यादव और एविन लेविस की जोड़ी ने मुंबई इंडिंयस को तेज शुरुआत दिलाई। पहले विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों के बीच 59 रन की साझेदारी हुई। इस दौरान सुर्यकुमार ने 34 गेंदो में 5 चौके और 1 छक्कों की मदद से 44 रन की शानदार पारी खेली।
विज्ञापन

कृणाल पांड्या

5 of 6
कृनाल पांड्या
इस मुकाबले में कृणाल पांड्या ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए दो महत्वपूर्ण विकेट लिए। उन्होंने अपनी गेंदबाजी से चेन्नई के सलामी बल्लेबाज शेन वॉटसन (12) और अंबाती रायडू (46) को आउट कर पवेलियन भेजा। उन्होंने वॉटसन को मयंक मार्कंडे और अंबाती को कटिंग के हाथओं कैच आउट कराया। पांड्या ने 4 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट झटके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मिचेल मैक्लेनाघन

6 of 6
मैक्लेनाघन
मैक्लेनाघन ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। इस दौरान उन्होंने कप्तान एमएस धोनी (26) को लेविस के हाथों और ड्वेन ब्रावो को मयंक मार्कंडे के हाछों कैच आउट कराया। ब्रावो को उन्होंने डगआउट किया।  मैक्लेनाघन का बॉलिंग मुंबई के लिए अच्छा साबित हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें