फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 11 लड़ाकों के साथ मुंबई को रौंदने उतरेगी चेन्नई! ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI

Tue, 07 May 2019 12:41 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
चेन्नई
इंडियन टी-20 लीग का पहला क्वॉलिफायर मैच आज मुंबई और चेन्नई के बीच खेला जाना है। दोनों ही टीमें 18-18 प्वॉइंट्स के साथ प्लेऑफ में पहुंची हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के दम पर मुंबई इंडियंस प्वॉइंट टेबल में टॉप पर है। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अच्छी बात यह है कि पहला क्वॉलिफायर मैच उनके होम ग्राउंड एम ए चिदंबरम स्टेडियम पर खेला जा रहा है। इसी कड़ी में जानते हैं चेन्नई की संभावित प्लेइंग इलेवन...
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
फाफ डू प्लेसी
ओपनर्स
चेन्नई की टीम अपने सबसे भरोसेमंद ओपनर फाफ डू प्लेसी और शेन वॉटसन के साथ बल्लेबाजी का आगाज कर सकती है। पिछले मैच में भी डू प्लेसी ने टीम के लिए 96 रन की शानदार पारी खेली थी। हालांकि वह पंजाब के खिलाफ चेन्नई को जीत नहीं दिलवा सके थे
विज्ञापन

3 of 7
धोनी-रैना
मिडिल आर्डर
मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी में सुरेश रैना, एमएस धोनी और अंबाती रायडू कमान संभल सकते हैं। पिछले मैच में सुरेश रैना ने भी शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी हालांकि रायुडू और धोनी दोनों ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाए थे।
 

4 of 7
ड्वेन ब्रावो - फोटो : Social media
ऑलराउंडर 
चेन्नई के पास रविन्द्र जडेजा और ब्रावो हैं। दोनों की खिलाड़ी चेन्नई के लिए मैच पलटने का माद्दा रखते हैं। वहीं पिछले मैच में केदार जाधव के चोटिल होने से वह बाहर हो गए हैं। ऐसे में उनकी जगह टीम में ध्रुव शॉरी या कर्ण शर्मा को मौका दिया जा सकता है।
 
विज्ञापन

5 of 7
इमरान ताहिर के साथ एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
गेंदबाज
चेन्नई के पास दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो, हरभजन सिंह ड्वेन ब्रावो इमरान ताहिर जैसे गेंदबाज हैं। खासतौर पर स्पिनर्स पर इस मैच में जीत का बड़ा दारोमदार होगा।
विज्ञापन

6 of 7
चेन्नई सुपरकिंग्स - फोटो : पीटीआई

ताकत

  • घरेलू मैदान पर इस साल सात में से एक मैच हारी है 
  • कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी पूरी तरह फिट 
  • धीमी पिच पर हरभजन और इमरान ताहिर जैसे स्पिनर प्रभावी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
CSK

कमजोरी  

  • शीर्ष क्रम में वाटसन और रैना का टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन 
  • केदार जाधव चोटिल, अंबाती रायडू फॉर्म में नहीं चल रहे 
  • चोट से वापसी के बाद ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो लय में नहीं   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें