फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2018: CSK ने एमएस धोनी और रैना को दी बड़ी जिम्मेदारी, जडेजा बस ये करते दिखेंगे

Thu, 11 Jan 2018 09:40 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एमएस धोनी
चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में धमाकेदार वापसी करने के लिए तैयार है। 'व्हिसल फोडू' टीम पिछले दो एडिशन में खेलती दिखाई नहीं दी। सीएसके और राजस्थान रॉयल्स पर स्पॉट फिक्सिंग मामले के बाद दो साल का बैन लगा था। अब दोनों ही फ्रैंचाइजी इस साल धमाकेदार वापसी को तैयार है।
विज्ञापन

2 of 5
एमएस धोनी
चेन्नई सुपरकिंग्स ने हाल ही में संपन्न आईपीएल रिटेंशन में अपने तीन सबसे बड़े सुपरस्टार्स को हासिल किया। सीएसके ने पूर्व कप्तान एमएस धोनी और सुरेश रैना को आईपीएल 2018 के लिए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

3 of 5
सुरेश रैना
रिपोर्ट्स की माने तो सीएसके ने एमएस धोनी को आईपीएल 2018 के लिए कप्तान बनाया है जबकि सुरेश रैना उप-कप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगे। सुरेश रैना ने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में कहा, 'एमएस धोनी कप्तान होंगे जबकि मैं उप-कप्तान रहूंगा। रविंद्र जडेजा टीम में बतौर ऑलराउंडर खेलेंगे। 27-28 जनवरी को होने वाली नीलामी में भी कुछ खिलाड़ियों पर फ्रैंचाइजी की नजर है। अब देखते हैं कि नीलामी में किन खिलाड़ियों को जोड़ा जाएगा।'

4 of 5
csk - फोटो : File
बता दें कि धोनी को कप्तानी पद छोड़े एक साल से अधिक का समय हो गया है। आखिरी बार उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी 2017 में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व किया था। अब यह देखना मजेदार होगा कि 2018 में वह चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रतिनिधित्व करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
माइक हसी
हाल ही में चेन्नई सुपरकिंग्स ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज, 'मिस्टर क्रिकेट' के नाम से लोकप्रिय माइक हसी को बल्लेबाजी कोच बनाया है। स्टीफन फ्लेमिंग टीम के हेड कोच होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें