आईपीएल 2018 में युवराज सिंह की बेइज्जती की गई है, इसके लिए यूजर्स ने एक 'धाकड़' खिलाड़ी को टारगेट किया और जमकर भड़ास निकाली।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
yuvraj singh
बुधवार को हुए रोमांचक मैच में प्रिटी जिंटा की किंग्स इलेवन पंजाब 3 रन से हार गई। इस मुकाबले के बाद ये टीम के कप्तान अश्विन सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। वे यूजर्स के टारगेट पर हैं और जमकर भड़ास निकाली जा रही है।
विज्ञापन
3 of 6
yuvraj singh
इसकी वजह है युवराज सिंह, क्योंकि उन्हें बल्लेबाजी क्रम में न भेजकर उनकी जगह पर अक्षर पटेल को भेज दिया गया था। इस वजह से युवराज सिंह के प्रशंसक काफी नाराज हैं और इसके लिए अश्विन को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। उन्हें लगता है कि अश्विन ने ऐसा किया।
4 of 6
युवराज सिंह
मामले को लेकर ट्विटर पर तरह-तरह के कमेंट किए जा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि युवराज सिंह के कैसे दिन आ गए हैं कि एक जूनियर को उनकी जगह पर मैदान में भेज दिया जाता है और वे कुछ नहीं कर पाते। यह सारी गलती आर. अश्विन की है।
विज्ञापन
5 of 6
युवराज सिंह
एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि अगले मैच में गेल और राहुल ओपनिंग करेंगे। उसके बाद अंकित राजपूत और मोहित शर्मा आएंगे। फिर अक्षर पटेल व अन्य। युवराज सिंह दसवें या ग्यारहवे नंबर पर आएंगे और उसके बाद...
एक यूजर ने कमेंट किया कि अश्विन और टीम प्रबंधन ने मैच हारने के बाद युवराज सिंह को विलेन बना दिया है। युवराज सिंह मैच विनर हैं, लेकिन उन्हें सही क्रम में भेजा नहीं जाएगा तो वे प्रदर्शन कैसे करेंगे। यह एक बेहतरीन खिलाड़ी की बेइज्जती है कि उन्हें खेलने का मौका नहीं दिया जा रहा।