फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या पाकिस्तान हो गया वर्ल्ड कप से बाहर? जानिए सेमीफाइनल का ये दिलचस्प गणित

Tue, 02 Jul 2019 07:06 AM IST
Rajeev Rai राजीव राय, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
पाकिस्तान क्रिकेट - फोटो : social media
वर्ल्ड कप में रविवार को बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में अहम मुकाबला खेला गया। 12वें वर्ल्ड कप के 38वें मुकाबले में इंग्लैंड ने इंडिया को 31 रनों से हराकर सेमीफाइनल की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा है। 

वहीं इंग्लैंड की जीत के साथ सेमीफाइनल की रेस अब और भी दिलचस्प हो गई है। अभी तक सिर्फ ऑस्ट्रेलियाई टीम ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर पाई है। वहीं अफगानिस्तान, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका पहले ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी हैं। 

अब सेमीफाइनल की तीन स्थानों के लिए पांच टीमों में जंग है। ऐसे में आईए समझते हैं कि फिलहाल क्या है गणित और कौन सी टीम सेमीफाइनल में बना सकती है जगह। 

 
विज्ञापन

2 of 7
टीम इंडिया - फोटो : social media
टीम इंडिया फिलहाल सेमीफाइनल के लिए सबसे मजबूत दावेदार है। उसके खेले गए सात मुकाबले में 5 जीत, एक हार और एक मैच रद्द होने की वजह से +0.854 की रनरेट के साथ 11 अंक हैं। 

यहां विराट सेना को अभी अपने कोटे के दो मुकाबले बांग्लादेश और श्रीलंका के साथ खेलने हैं। इन दोनों मुकाबलों में एक जीत भी उसे 13 अंकों के साथ सेमीफाइनल में पहुंचा देगी।
विज्ञापन

3 of 7
न्यूजीलैंड - फोटो : social media
उसके बाद न्यूजीलैंड की टीम भी सेमीफाइनल के लिए मजबूत दावेदार है। उसने अपने कोटे के 8 मुकाबले खेल लिए हैं जिसके बाद उसके भी 11 अंक हैं, हालांकि +0.572 की कम रनरेट की वजह से वो अंक तालिका में इंडिया से नीचे है। न्यूजीलैंड का अगला मुकाबला इंग्लैंड से है और वो मुकाबला जीतते ही वो सीधा सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। हालांकि अगर वो इंग्लैंड से हार भी जाती है तब भी अच्छे रन रेट की वजह से सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। 

4 of 7
इंग्लैंड v पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला
असली लड़ाई सेमीफाइनल की चौथी टीम के लिए बांग्लादेश, इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच है। श्रीलंका के पास भी मौका है लेकिन वो बहुत कठिन है। 
विज्ञापन

5 of 7
इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : pti
अब बात अगर इंग्लैंड की करें तो न्यूजीलैंड को हराते ही वो 12 अंकों के साथ सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी और बाकी की टीमें बाहर हो जाएंगी। 
विज्ञापन

6 of 7
पाकिस्तान क्रिकेट - फोटो : social media
लेकिन पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हरा दिया और न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को हरा दिया तो उस स्थिति में पाकिस्तान के 11 अंक और इंग्लैंड के 10 अंक ही रह जाएंगे और फिर पाकिस्तान सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बांग्लादेश क्रिकेट - फोटो : social media
वहीं अगर इंग्लैंड और पाकिस्तान दोनों ही अपने आखिरी मुकाबले हार जातें है और बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान और इंडिया दोनों को हरा देती है तो उस स्थिति में बांग्लादेश 11 अंकों के साथ सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें