क्रिकेट का जनक इंग्लैंड सीमित ओवरों के क्रिकेट पूरी तरह फेल रहा है। इंग्लैंड आज तक आईसीसी की कोई भी ट्रॉफी नहीं जीत पाया है। इंग्लैंड आज तक सिर्फ टी-20 वर्ल्डकप ही जीतने में सफल हुआ है। अंग्रेज टीम 2 बार वर्ल्ड के फाइनल में पहुंची और दो ही बार चैंपियंस ट्रॉफी के फाइल में पहुंची, मगर एक भी दफा जीत उसकी किस्मत में नहीं आई।
Trending Videos
विज्ञापन
50 ओवर के खेल में फेल क्रिकेट का जनक, घर में इतिहास रचने का है मौका
2 of 5
जो रूट
- फोटो : ESPN
पिछली बार की रनर अप इंग्लैंड एक बार फिर चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी कर रहा है। ऐसे में उसके पास इतिहास में जगह बनाने का शानदार मौका है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के जरिए तैयारियों में जुटी वनडे में छठे पायदान पर काबिज इंग्लैंड के प्लेयर्स के पास लय में लौटने का शानदार मौका है। इंग्लैंड की टीम 2004 और 2013 में दूसरे स्थान पर रही है।
विज्ञापन
50 ओवर के खेल में फेल क्रिकेट का जनक, घर में इतिहास रचने का है मौका
3 of 5
बेन स्टोक्स
- फोटो : Cricbuzz
चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड का मामला 50-50 सा रहा है। इस प्रतियोगिता में इंग्लैंड कुल 21 बार मैदान पर उतरा है, जिसमें से 11 बार उसे जीत मिली, जबकि 10 बार हार का मुंह देखना पड़ा है। इंग्लैंड के पेसर जेम्स एंडरसन 21 विकेटों के साथ इस टूर्नामेंट के सबसे सफल गेंदबाज हैं। इंग्लिंश कैप्टन ऑयन मॉर्गन ने 9 मैचों में 231 रन अपने नाम किए हैं।
50 ओवर के खेल में फेल क्रिकेट का जनक, घर में इतिहास रचने का है मौका
4 of 5
क्रिस वोक्स
- फोटो : ESPN
चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के मेजबान इंग्लैंड के 1 जून को बांग्लादेश के खिलाफ मैच से अपने अभियान की शुरुआत करनी है। इसके बाद 6 जून को उसका मैच न्यूजीलैंड से होगा, जबिक वो 10 जून को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। इस टूर्नामेंट में उसे अपने कप्तान मॉर्गन के अलावा जो रूट, बेन स्टोक्स और क्रिस वोक्स से खासी उम्मीदें होंगी।