फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के लिए कंगारू टीम ने कस ली है कमर

Mon, 29 May 2017 01:15 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
1 of 5
ऑस्ट्रेलिया 2015 - फोटो : getty
1999 से 2015 के बीच हुए 5 विश्वकप में से 4 बार खिताब जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम अब चैंपियंस की जंग यानी चैंपियंस ट्रॉफी में नजर आएगी। डेढ़ महीने तक फटाफट क्रिकेट के महाकुंभ यानी आईपीएल में अपना जौहर दिखाने वाले कंगारू खिलाड़ी, अब एक बार फिर राष्ट्रीय टीम की जर्सी में एकजुट होकर खिताब के लिए जंग करती नजर आएगी।
विज्ञापन

तीसरी बार चैंपियंनों की चैंपियन बनने के लिए कंगारू टीम ने कस ली कमर

2 of 5
ऑस्ट्रेलिया
इंग्लैंड में 1 जून से शुरु होने वाली इस प्रतियोगिता में 8 टीमें अपना दमखम दिखाकर खिताब के लिए जोर आजमाइश करेंगी। अगर मौजूद वर्ल्ड कप चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की बात की जाए, उसने 2 बार यह खिताब जीता है। पहले 2006 में और फिर 2009 में ऑस्ट्रेलिया ने खिताब अपने नाम किया है। ऑस्ट्रेलिया इकलौती टीम है, जिसने दो बार यह ट्रॉफी अपने नाम की है।
विज्ञापन

तीसरी बार चैंपियंनों की चैंपियन बनने के लिए कंगारू टीम ने कस ली कमर

3 of 5
रिकी पॉन्टिंग - फोटो : ESPN
अगर चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के प्रदर्शन की बात की जाए तो उसने इस प्रतियोगिता में कुल 21 मैच खेले हैं। इसमें से उसे 12 बार सफलता मिली है और 7 बार हार का मुंह देखना पड़ा है। 2 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला है। ऑस्ट्रेलिया के लिए चैंपियंस ट्रॉफी मे ब्रेट ली सबसे सफले गेंदबाज और रिकी पॉन्टिंग सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं।

तीसरी बार चैंपियंनों की चैंपियन बनने के लिए कंगारू टीम ने कस ली कमर

4 of 5
स्टीव स्मिथ - फोटो : ESPN
आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर 2 पर काबिज ऑस्ट्रेलिया इस साल ग्रुप-ए में हैं। इस ग्रुप में उसे 2 जून को न्यूजीलैंड. 5 जून को बांग्लादेश और 10 जून को मेजबान इंग्लैंड से भिड़ना है। इस प्रतियोगिता में ऑस्ट्रलिया के लिए कप्तान स्टीव स्मिथ, ओपनर डेविड वॉर्नर, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस से खासी उम्मीदें होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी बार चैंपियंनों की चैंपियन बनने के लिए कंगारू टीम ने कस ली कमर

5 of 5
डेविड वॉर्नर - फोटो : getty
ऑस्ट्रेलियाई टीम: स्टीव स्मिथ (कप्तान), डेविड वॉर्नर, पैट कमिंस, ऐरॉन फिंच, जॉन हेस्टिंग्स, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, मोइसेज ऑनरीकेज, क्रिस लिन, ग्लेन मैक्सवेल, जेम्स पैटिनसन, मिचेल स्टार्क, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), एडम जंपा और मार्कस स्टोइनिस 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें