फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाक मुकाबले में वहाब रियाज के नाम दर्ज हुआ सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, 15 रोचक कारनामे

Mon, 05 Jun 2017 07:42 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
1 of 15
विराट कोहली - फोटो : icc
भारत पाकिस्तान के बीच बर्मिंघम में खेला गया मुकाबला मैदान पर जितना रोचक था उससे ज्यादा वह रोचक आंकड़ों की जंग में साबित हुआ। आईए इस महामुकाबले के दौरान हुए कुछ रोचक कारनामों पर नजर डालते हैं। 

चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास के सबसे महंगे गेंदबाज बने वहाब
पाकिस्तान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज वहाब रियाज के लिए भारत के खिलाफ मुकाबला कभी न भूल पाने वाला साबित हुआ। वहाब रियाज ने भारत के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए 8.4 ओवर में 87 रन खर्च किए। इस प्रदर्शन के साथ ही वह चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास के सबसे महंगे गेंदबाज बन गए। इससे पहले चैंपियंस ट्रॉफी में यह रिकॉर्ड श्रीलंका के टी पनयानगारा के नाम दर्ज था। उन्होंने साल 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ 86 रन दिए थे। 
 
विज्ञापन

भारत-पाक मुकाबले में वहाब रियाज के नाम दर्ज हुआ सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, 15 रोचक कारनामे

2 of 15
रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे
चैंपियंस ट्रॉफी की दूसरी सबसे सफल जोड़ी

रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी रविवार को पहले विकेट के लिए 136 रन जोड़ने के दौरान चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास की दूसरी सबसे सफल जोड़ी बन गई। इस जोड़ी से ज्यादा रन वेस्टइंडीज के शिवनरायण चंद्रपॉल और क्रिस गेल की जोड़ी ने बनाए हैं।  इन दोनों की जोड़ी ने 8 पारियों में 86.33 की औसत से 518 रन बनाए हैं जबकि वेस्टइंडीज की चंद्रपॉल गेल की जोड़ी ने 90.71 की औसत से 635 रन बनाए हैं। यदि दोनों खिलाड़ियों का फॉर्म ऐसा ही बरकरार रहा तो गेल-चंद्रपॉल का रिकॉर्ड इस बार रोहित-धवन के नाम दर्ज हो जाएगा। 
 
विज्ञापन

भारत-पाक मुकाबले में वहाब रियाज के नाम दर्ज हुआ सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, 15 रोचक कारनामे

3 of 15
युवराज सिंह - फोटो : Es
भारत-पाक मुकाबले में तीसरा सबसे तेज अर्धशतक

युवराज सिंह ने पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को 29 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। यह युवराज का वनडे में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है। इसके साथ ही भारत-पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबलों में तीसरा सबसे तेज अर्धशतक है। युवराज से ज्यादा तेजी से पाक के खिलाफ वीरेंद्र सहवाग ने 26 और संदीप पाटिल ने 27 गेंदों में अर्धशतक जड़ा है। 

भारत-पाक मुकाबले में वहाब रियाज के नाम दर्ज हुआ सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, 15 रोचक कारनामे

4 of 15
शिखर धवन - फोटो : icc
सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी 

शिखर-धवन और रोहित शर्मा के बीच चैंपियंस ट्रॉफी में तीन बार शतकीय साझेदारी हो गई है। रविवार को दोनों की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 136 रन जोड़े। चैंपियंस ट्रॉफी में शतकीय साझेदारी के मामले में दोनों की जोड़ी सबसे आगे हो गई है। हर्शल गिब्स-ग्राह्म स्मिथ की दक्षिण अफ्रीका जोड़ी और गेल-चंद्रपॉल की कैरेबियाई जोड़ी के नाम 2-2 शतकीय साझेदारी दर्ज हैं। 
विज्ञापन

भारत-पाक मुकाबले में वहाब रियाज के नाम दर्ज हुआ सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, 15 रोचक कारनामे

5 of 15
युवराज सिंह
तीसरी बार हुआ यह कारनामा

भारत की तरफ से पाकिस्तान के खिलाफ चार बल्लेबाजों  शिखर धवन(68), रोहित शर्मा(91), युवराज सिंह(53) और विराट कोहली (81) ने अर्धशतक बनाए। यह टीम इंडिया के लिए तीसरा मौका है जब ऊपर के चारों बल्लेबाजों ने अर्धशतक पूरा किया। इससे पहले टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के खिलाफ साल 2006 में इंदौर और साल 2007 में लीड्स में यह कारनामा किया था। सबसे रोचक बात यह है कि युवराज सिंह इन तीनों मैचों में खेले हैं। 
विज्ञापन

भारत-पाक मुकाबले में वहाब रियाज के नाम दर्ज हुआ सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, 15 रोचक कारनामे

6 of 15
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : icc
आईसीसी इवेंट में पाक के खिलाफ लगातार 7वीं जीत

भारत ने पाकिस्तान को आईसीसी इवेंट में लगातार सातवीं बार मात दी। भारत की जीत का सिलसिला साल ......में शुरू हुआ था। जो इस मैच तक बदस्तूर जारी है। पाकिस्तान को भारत के खिलाफ आईसीसी टूर्नामेंट में आखिरी जीत साल 2009 की चैंपियंस ट्रॉफी में हासिल हुई थी। इसके बाद 8 साल से पाकिस्तान भारत के खिलाफ जीत के लिए तरस रही है।

विज्ञापन

भारत-पाक मुकाबले में वहाब रियाज के नाम दर्ज हुआ सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, 15 रोचक कारनामे

7 of 15
शोएब मलिक
छठवीं बार चैंपियंस ट्रॉफी खेलने वाला आठवां खिलाड़ी

पाकिस्तानी बल्लेबाज शोएब मलिक चैंपियंस ट्रॉफी के छह संस्करणों में खेलने वाले दुनिया के आठवें खिलाड़ी बने। उनसे पहले मार्क बाउचर, राहुल द्रविड़, सनथ जयसूर्या, जैक कैलिस और रिकी पॉन्टिंग, महेला जयवर्धने, कुमार संगकारा हैं। 
 
भारत-पाक मुकाबले में वहाब रियाज के नाम दर्ज हुआ सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, 15 रोचक कारनामे

8 of 15
भारत की जीत पर जश्न मनाते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
आईसीसी इवेंट में किसी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत
भारत ने आईसीसी टूर्नामेंट में पाकिस्तान को 13वीं बार मात दी। दोनों टीमों के बीच आईसीसी इवेंट में 15 बार भिड़ंत हुई है जिसमें 13 बार भारत और 2 बार पाकिस्तान विजयी रहा है। यह किन्हीं दो टीमों के बीच आईसीसी इवेंट में हासिल की गई सबसे ज्यादा जीत हैं। 

भारत-पाक मुकाबले में वहाब रियाज के नाम दर्ज हुआ सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, 15 रोचक कारनामे

9 of 15
चैंपियंस ट्रॉफी: इस मामले में टॉप पर पहुंची रोहित-धवन की जोड़ी - फोटो : International Cricket Council
22वीं शतकीय साझेदारी 
रोहित शर्मा अपने करियर की 134वीं पारी में 22वीं बार 100 रन से अधिक की साझेदारी पूरी की। साझेदारियों को शतकीय साझेदारी में बदलने का उनका रिकॉर्ड बहुत अच्छा है। वह 16.42 प्रतिशत साझेदारियों को शतकीय साझेदारी में तब्दील करते हैं। उनकी शतकीय साझेदारियों की दर 10 से अधिक शतकीय साझेदारी करने वाले खिलाड़ियों में सबसे बेहतर है। 

भारत-पाक मुकाबले में वहाब रियाज के नाम दर्ज हुआ सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, 15 रोचक कारनामे

10 of 15
रोहित शर्मा और शिखर धवन - फोटो : pti
पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप
शिखर धवन और रोहित शर्मा की पाकिस्तान के खिलाफ 136 रन की साझेदारी चैंपियंस ट्रॉफी में पाक के खिलाफ सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप है। इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के सनथ जयासूर्या और उपुल थरंगा के नाम दर्ज था। दोनों ने पाकिस्तान के खिलाफ 63 रन की साझेदारी की थी।

भारत-पाक मुकाबले में वहाब रियाज के नाम दर्ज हुआ सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, 15 रोचक कारनामे

11 of 15
रोहित शर्मा - फोटो : icc
रोहित की चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे बड़ी पारी 

रविवार को पाक के खिलाफ 91 रन की पारी रोहित शर्मा की उनके खिलाफ सबसे बड़ी पारी है। इससे पहले रोहित का पाकिस्तान के खिलाफ उच्चतम स्कोर 68 रन था। यह रोहित का चैंपियंस ट्रॉफी में भी सबसे बड़ा स्कोर है। रोहित ने चैंपियंस ट्रॉफी में 12 पारियों में पांच अर्धशतक जड़े हैं। चैंपियंस ट्रॉफी में इस पारी से पहले रोहित का उच्चतम स्कोर 65 रन था। जो उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साल 2013 में बनाया था। 

भारत-पाक मुकाबले में वहाब रियाज के नाम दर्ज हुआ सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, 15 रोचक कारनामे

12 of 15
विराट कोहली - फोटो : icc
चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की सबसे बड़ी जीत
रविवार को भारत की पाकिस्तान के खिलाफ 124 रन की जीत भारत की चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे बड़ी जीत है। यह पाकिस्तान की इस प्रतियोगिता में साझा सबसे बड़ी हार भी है। 

भारत-पाक मुकाबले में वहाब रियाज के नाम दर्ज हुआ सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, 15 रोचक कारनामे

13 of 15
विराट कोहली
पाक खिलाफ विराट की धाकड़ बल्लेबाजी 
विराट कोहली का पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी टूर्नामेंट में 134.66 का औसत है। विराट ने पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 विश्वकप, विश्वकप और चैंपियंस ट्रॉफी में 8 पारियों में 404 रन बनाए हैं। जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। 

भारत-पाक मुकाबले में वहाब रियाज के नाम दर्ज हुआ सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, 15 रोचक कारनामे

14 of 15
हार्दिक पांड्या - फोटो : Getty
तीन गेंद में तीन छक्के
हार्दिक पांड्या जहीर खान के बाद वनडे में साल 2000 के बाद लगातार तीन गेंद में तीन छक्के जड़ने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने। जहीर खान ने साल 2000 में जिबाब्वे के खिलाफ 3 गेंद में 3 छक्के जड़े थे। 

विज्ञापन

भारत-पाक मुकाबले में वहाब रियाज के नाम दर्ज हुआ सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, 15 रोचक कारनामे

15 of 15
भारत बनाम पाकिस्तान
सबसे ज्यादा दर्शक
भारत पाकिस्तान के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर हुए मुकाबले को देखने 24,156 लोग पहुंचे। यह इस मैदान पर किसी भी मैच को देखने आए दर्शकों की सबसे बड़ी संख्या है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें