आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में दो पड़ोसी देशों भारत-बांग्लादेश के बीच भिड़ंत होने जा रही है। पड़ोसी होने के बावजूद इन दोनों टीमों के बीच बेहद कम मुकाबले होते हैं। दोनों देशों के बीच सीमित ओवरों की क्रिकेट में आखिरी भिड़ंत 2016 के टी-20 विश्वकप में और चैंपियंस ट्रॉफी से पहले अभ्यास मैच में देखने को मिली थी।
Trending Videos
विज्ञापन
बांग्लादेशी खिलाड़ी कर रहा है भारत के खिलाफ चक्रव्यूह की रचना
2 of 5
मुस्ताफिजुर रहमान
2015 विश्वकप के बाद बांग्लादेश दौरे पर गई टीम इंडिया को एक युवा गेंदबाज ने अकेले दम पर हार का मुंह देखने के लिए मजबूर कर दिया था। मुस्तफिजुर रहमान ने अपने करियर के पहले दो मैचों में टीम इंडिया के खिलाफ ऐसा कहर ढाया कि टीम इंडिया पस्त हो गई। ढाका के शेर-ए-बंग्ला क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में बांग्लादेश ने टीम इंडिया को जीत हासिल करने के लिए 308 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 46 ओवर में 228 रन पर ढेर हो गई। मुस्तफिजुर ने अपने डेब्यू मैच में 50 रन देकर 5 विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
बांग्लादेशी खिलाड़ी कर रहा है भारत के खिलाफ चक्रव्यूह की रचना
3 of 5
मुस्ताफिजुर रहमान
- फोटो : Sussex
सीरीज के दूसरे वनडे में आत्मविश्वास से लबरेज मुस्तफिजुर दूसरे मैच में कहर ढाते हुए एक कदम आगे निकल गए। उनके तूफान के आगे धोनी की सेना ने घुटने टेक दिए। मुस्तफिजुर ने 43 रन पर 6 विकेट हासिल किए। और टीम इंडिया को 200 रन पर ढेर कर दिया।
बांग्लादेशी खिलाड़ी कर रहा है भारत के खिलाफ चक्रव्यूह की रचना
4 of 5
मुस्तफिजुर रहमान
भारत के खिलाफ अपने अच्छे दिनों को याद करते हुए मुस्तफिजुर उनके खिलाफ खेले जाने वाले सेमीफाइनल मुकाबले के लिए तैयारी में जुटे हैं। बाएं हाथ का तेज गेंदबाज को आशा है कि टीम इंडिया के खिलाफ उनकी ऑफ कटर प्रभावशाली रहेंगी। ऑफ कटर उनकी तरकश का सबसे इफेक्टिव तीर है। चैंपियंस ट्रॉफी में उनका यह ब्रम्हास्त्र कारकर नहीं रहा है लेकिन वह टीम इंडिया के खिलाफ इसका बेहतरीन तरीके इस्तेमाल करेंगे। दो साल पहले उन्होंने जो प्रदर्शन किया था वह उसी लय को एक बार फिर हासिल करना चाहते हैं।
बांग्लादेशी खिलाड़ी कर रहा है भारत के खिलाफ चक्रव्यूह की रचना
5 of 5
मुस्तफिजुर रहमान
अब तक उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में खेले तीन मैचों में केवल 1 विकेट हासिल किया है। बांग्लादेश के खिलाड़ी गुरुवार को खेले जाने वाले सेमीफाइनल को लेकर बेहद शांत दिखाई पड़ रहे हैं। कुछ खिलाड़ी शॉपिंग कर समय बिता रहे हैं तो कुछ जिम में पसीना बहा रहे हैं। प्रैक्टिस के लिए वैकल्पिक दिन केवल गेंदबाज मैदान पर प्रैक्टिस करने आए। बांग्लादेश में भारत के खिलाफ मैच को लेकर बहुत उत्साह है। बांग्लादेशी क्रिकेट प्रशंसक मैच को लेकर विशेष तैयारी कर रहे हैं।