गुरुवार को बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम भारत और बांग्लादेश की टीमें आमने-सामने होंगी। बांग्लादेश की टीम पहली बार किसी आईसीसी इवेंट के सेमीफाइनल में पहुंची है। ऐसे में उलटफेर करने में माहिर बांग्लादेश की टीम के कई खिलाड़ी भारत के लिए खतरे की घंटी बजा सकते हैं। जानिए किन बांग्लादेशी प्लेयर्स से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान:
विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी 2017: इन 5 बांग्लादेशी खिलाड़ियों से है टीम इंडिया को खतरा
2 of 6
मशरफे मुर्तजा
- फोटो : ESPN
मशरफे मुर्तजा
बांग्लादेश टीम के कप्तान मशरफे मुर्तजा गेंद से घातक साबित हो सकते हैं। 178 मैचों में 231 विकेट चटका चुके हैं। मुर्तजा भारत के खिलाफ 16 मैचों में 36.10 की औसत से 20 विकेट चटका चुके हैं।
विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी 2017: इन 5 बांग्लादेशी खिलाड़ियों से है टीम इंडिया को खतरा
3 of 6
महमूदुल्लाह
- फोटो : ICC
मोहम्मद महमूदुल्लाह
टीम में बतौर ऑलराउंडर शामिल किए गए मोहम्मद महमूदुल्लाह 144 मैचों में करीब 35 की औसत से 3134 रन जड़ चुके हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार शतक जड़ने वाले इस खिलाड़ी ने भारत के खिलाफ 11 मैचों में 44.83 की औसत से 269 रन बनाए हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी 2017: इन 5 बांग्लादेशी खिलाड़ियों से है टीम इंडिया को खतरा
4 of 6
मुस्ताफिजुर रहमान
- फोटो : Sussex
मुस्ताफिजुर रहमान
21 साल के मुस्ताफिजुर रहमान ने सिर्फ 21 वनडे में 18.59 की औसत से 44 विकेट चटका लिए हैं। मुस्ताफिजुर ने भारत के खिलाफ 3 मैचों में सिर्फ 11.53 की औसत से 13 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें 43 रन देकर 6 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी 2017: इन 5 बांग्लादेशी खिलाड़ियों से है टीम इंडिया को खतरा
5 of 6
तमीम इकबाल
तमीम इकबाल
बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल ने इस टूर्नामेंट शानदार बल्लेबाजी की है। 172 मैचों में 9 शतक और 37 फिफ्टी और 34.17 की औसत से 5673 रन बनाए हैं। इकबाल ने भारत के खिलाफ 17 मैचों में 500 से अधिक रन बनाए हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी 2017: इन 5 बांग्लादेशी खिलाड़ियों से है टीम इंडिया को खतरा
6 of 6
शाकिब अल हसन
शाकिब अल हसन
176 मैचों में 5000 रन की दहलीज पर खड़े शाकिब अल हसन ने न्यूजीलैंड इस टूर्नामेंट से उखाड़ फेंका। करीब 35 की औसत से रन बनाने वाले शाकिब 29.25 की औसत से 224 विकेट भी चटका चुते हैं। शाकिब भारत के खिलाफ काफी कारगर साबित हो सकते हैं।