आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में रविवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 'नॉक आउट' मैच खेला जाएगा। हारने वाली टीम इस टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में अपने खिताब को बचाने उतरी टीम इंडिया को एबी डीविलियर्स की प्रोटियाई सेना से पार पाना होगा। इस टीम में ऐेसे क खिलाड़ी हैं, जो टीम इंडिया के लिए खतरे की घंटी बजा सकते हैं। जानिए किन-किन खिलाड़ियों से है टीम इंडिया को खतरा:
विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी: दक्षिण अफ्रीका के ये 6 खिलाड़ी कर सकते हैं टीम इंडिया को 'नॉकआउट'
2 of 7
कगीसो रबाडा
1. कागिसो रबाडा
वनडे के नंबर वन बॉलर कागिसो रबाडा को भारतीय टीम खासी रास आती है। टीम इंडिया के खिलाफ 22 वर्षीय रबाडा 5 बार मैदान उतरे हैं। इन 5 मैचों में रबाडा ने 24.10 की औसत से 10 विकेट हासिल किए हैं। 2015 में कानपुर वनडे में रबाडा ने आखिरी ओवर डाला और धोनी भी मैच जिताने का मौका नहीं दिया।
विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी: दक्षिण अफ्रीका के ये 6 खिलाड़ी कर सकते हैं टीम इंडिया को 'नॉकआउट'
3 of 7
इमरान ताहिर
- फोटो : Getty
2. इमरान ताहिर
विश्व के सीमित ओवरों के मौजूदा सरताज किसी भी पिच पर घातक साबित हो सकते हैं। ताहिर अपनी 'ललचाती' लेग स्पिन के जरिए भारतीय टीम को छका सकते हैं। ताहिर भले ही 'बूढ़े शेर' हो, मगर वो शिकार नहीं भूले हैं। भारत के खिलाफ ताहिर ने 6 मैचों में 38.25 की औसत से 8 विकेट अपने नाम किए हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी: दक्षिण अफ्रीका के ये 6 खिलाड़ी कर सकते हैं टीम इंडिया को 'नॉकआउट'
4 of 7
फाफ डु प्लेसी
- फोटो : getty
3. फाफ डु प्लेसी
साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजी में नंबर 3 पर बैटिंग करने वाले फाफ डु प्लेसी को भारतीय गेंदबाजों की पिटाई करना खासा पसंद है। फाफ ने भारत के खिलाफ 11 पारियों में 55.77 की औसत से 502 रन बनाए हैं। इसमें 1 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं। यानी डु प्लेसी भारत के खिलाफ हर दूसरी पारी में फिफ्टी जड़ते हैं।
विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी: दक्षिण अफ्रीका के ये 6 खिलाड़ी कर सकते हैं टीम इंडिया को 'नॉकआउट'
5 of 7
एबी डिविलियर्स
- फोटो : IPL official web
4. एबी डीविलियर्स
दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एबी डीविलियर्स के मुरीद भारत में कम नहीं। विरोधी कोई भी हो, अगर डीविलियर्स अपने शबाब पर हों, तो किसी भी टीम की बख्खियां उधेड़ सकते हैं। भारत के खिलाफ एबी ने 28 मैचों में 53.29 की औसत से 1279 रन बनाए हैं। डीविलियर्स ने भारत के खिलाफ 6 शतक और 5 अर्धशतक जड़े हैं। एबी ने सबसे ज्यादा शतक ही भारत के खिलाफ जड़े हैं।
विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी: दक्षिण अफ्रीका के ये 6 खिलाड़ी कर सकते हैं टीम इंडिया को 'नॉकआउट'
6 of 7
हाशिम अमला
5. हाशिम अमला
विराट कोहली के समानांतर चुपचाप चलते हुए बल्ले से गरजने वाले बल्लेबाज हाशिम अमला भारत के कुछ शांत रहे हैं। मगर संभव है कि वो इस मैच में टीम इंडिया पर बरस पड़े और जमकर रन कूट दें। भारत के खिलाफ अमला ने 18 पारियों में 43.70 की औसत से 743 रन जोड़े है, जिसमें 2 शतक और 5 फिफ्टी शामिल हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी: दक्षिण अफ्रीका के ये 6 खिलाड़ी कर सकते हैं टीम इंडिया को 'नॉकआउट'
7 of 7
क्विंटन डी कॉक
- फोटो : getty
6. क्विंटन डि कॉक
23 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक भारतीय गेंदबाजों के साथ खिलवाड़ करता है। डि कॉक भारत के खिलाफ 9 बार मैदान में उतरे हैं, जिसमें से 5 बार वो शतकीय पारी खेलने बाद ही लौटे हैं। डि कॉक ने भारत के खिलाफ 74.11 की औसत 667 रन ठोके हैं, जिसमें 5 सेंचुरी शामिल हैं। डि कॉक अपनी करियर की 12 सेंचुरी में से 5 टीम इंडिया के खिलाफ जड़े हैं, जिसमें 3 लगातार शतक भी हैं।