फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chahal-Dhanashree Divorce: धनश्री ने पहली बार में ठुकराया था चहल का प्यार, फिर ऐसे परवान चढ़ा इश्क, पूरी कहानी

Thu, 20 Mar 2025 03:10 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बांद्रा

सार

चहल और धनश्री का गुरुवार को तलाक हो गया। चहल और धनश्री के तलाक पर चहल का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील नितिन कुमार गुप्ता ने कहा, 'कोर्ट ने दोनों पक्षों की संयुक्त याचिका स्वीकार कर ली है। अब दोनों पक्ष पति-पत्नी नहीं रहे।'
विज्ञापन
1 of 7
चहल और धनश्री - फोटो : Chahal Instagram
भारत के स्टार क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर/डांसर धनश्री वर्मा की राहें अलग हो गई हैं। दोनों का तलाक हो गया है। बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर गुरुवार को बांद्रा फैमिली कोर्ट ने इस मामले पर फैसला सुनाया और शादी को बिना किसी कूलिंग पीरियड के खत्म करने की मंजूरी दे दी। दोनों की शादी दिसंबर 2020 में हुई थी। आइए जानते हैं कि दोनों के बीच प्यार कैसे परवान चढ़ा था। चहल ने खुद अपनी जुबानी अपनी लव स्टोरी बताई थी...
विज्ञापन

2 of 7
चहल और धनश्री - फोटो : Instagram
चहल बताते हैं कि उन्होंने कोरोना महामारी के कारण लगे पहले लॉकडाउन में डांस क्लास जॉइन किया था। वह धनश्री वर्मा से ऑनलाइन डांस सीख रहे थे। धनश्री एक मशहूर कोरियोग्राफर हैं और उनके सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर हैं। दोनों के बीच उसी समय काफी बातचीत हुई थी। फिर दिसंबर 2020 में दोनों की शादी हो गई थी। चहल ने पिछले साल एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया था कि कैसे उन्होंने धनश्री को प्रपोज किया था।

Chahal-Dhanashree Divorce: शादी के चार साल बाद चहल-धनश्री की राहें हुईं जुदा, कोर्ट ने तलाक को दी मंजूरी
विज्ञापन

3 of 7
चहल और धनश्री - फोटो : Instagram/ANI
चहल ने कहा- जब लॉकडाउन हुआ तो मैं अपने परिवार के साथ था। यह पहली बार था कि मैं अपने घर गुरुग्राम में इतने लंबे समय तक रहा। लगभग तीन-चार महीने। मैंने अपने परिवार और अपने पालतू जानवरों के साथ समय बिताया। तब मुझे डांस सीखने का मन हुआ था। मुझे यह मालूम चला कि धनश्री ऑनलाइन डांस सिखाती हैं। इसलिए मैंने दो महीने तक ऑनलाइन क्लासेस लीं।

4 of 7
युजवेंद्र चहल-धनश्री वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
चहल ने आगे बताया- फिर एक दिन मैंने उनसे पूछा कि आप जीवन में इतनी खुश क्यों हो? उन्होंने जवाब दिया कि मैं ऐसी ही हूं। मैं जीवन में छोटी-छोटी चीजों में खुशी ढूंढती हूं। मुझे लगा यह मेरी जीवनसाथी बन सकती है और मैंने अपने परिवार को बताया। मैंने धनश्री से कहा कि मैं आपसे शादी करना चाहता हूं, आपको डेट नहीं करना चाहता।

IPL 2025: BCCI ने गेंद पर लार के इस्तेमाल से प्रतिबंध हटाया, 10 टीमों के कप्तानों ने बैठक में जताई सहमति
विज्ञापन

5 of 7
युजवेंद्र चहल-धनश्री वर्मा - फोटो : PTI
चहल ने कहा, 'मैं डेटिंग में समय बर्बाद नहीं करना चाहता था। मैं तब 30 साल का था। धनश्री ने मेरे प्रपोजल को इनकार कर दिया था। धनश्री ने मुझसे कहा था कि मैं पहले आपसे मिलना चाहती हूं। हम उससे पहले कभी नहीं मिले थे। हम मुंबई में मिले और फिर उन्होंने कहा- हां, ठीक है मैं शादी करूंगी।' धनश्री डॉक्टर हैं और उन्होंने साल 2014 में डेन्टिस्ट की पढ़ाई की थी। हालांकि, उन्होंने डॉक्टर बनने की बजाए एक फिटनेस ट्रेनर, कोरियोग्राफर और यूट्यूबर बनना ज्यादा पसंद किया।
विज्ञापन

6 of 7
चहल और धनश्री - फोटो : Instagram
दुबई में जन्म, डेंटिस्ट से बनीं कोरियाग्राफर
धनश्री डेंटिस्ट भी हैं। धनश्री वर्मा का जन्म दुबई में हुआ था। साल 2014 में उन्होंने अपनी मेडिकल की पढ़ाई पूरी की। अपनी डिग्री हासिल करने के बाद धनश्री ने बतौर डेंटिस्ट करियर शुरू किया। हालांकि, जल्द ही उन्होंने अपना प्रोफेशन बदलने का फैसला किया और बतौर कोरियोग्राफर करियर में राह तलाशी। धीरे-धीरे यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या लाखों में पहुंच गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
धनश्री - फोटो : ANI
धनश्री अक्सर चहल के साथ आईपीएल मैचों के दौरान नजर आती थीं। इस जोड़ी को क्रिकेट के सबसे क्यूट कपल में से एक माना जाता था। हालांकि, अब चहल और धनश्री का गुरुवार को तलाक हो गया। तलाक पर चहल का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील नितिन कुमार गुप्ता ने कहा, 'कोर्ट ने तलाक की डिक्री मंजूर कर ली है। कोर्ट ने दोनों पक्षों की संयुक्त याचिका स्वीकार कर ली है। अब दोनों पक्ष पति-पत्नी नहीं रहे।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें