फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ऑस्ट्रेलिया में हो रही क्रिकेट की वापसी, कोरोना काल के बीच मचेगा T-20 का धमाल

Thu, 04 Jun 2020 04:30 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ऑस्ट्रेलिया में होने वाले वाली टी-20 लीग में होंगे ये नियम - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस महामारी के कारण खेलों पर लगी रोक के दो महीने बाद ऑस्ट्रेलिया में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट की वापसी इस सप्ताह के आखिर में डारविन में एक टी-20 टूर्नामेंट के जरिए होगी। सीडीयू टॉप एंड टी-20 राउंड राबिन टी-20 टूर्नामेंट में 15 टीमें भाग लेंगी जो छह से आठ जून तक खेला जाएगा।
विज्ञापन

2 of 4
क्रिकेट का मैदान - फोटो : सोशल मीडिया
मैदान पर 500 दर्शकों को प्रवेश की अनुमति रहेगी चूंकि डारविन में 21 मई के बाद से कोरोना संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है। टूर्नामेंट में डारविन प्रीमियर ग्रेड के सात क्लब और एक आमंत्रण एकादश होगी, जिसमें नार्दर्न टेरिटरी की एशिया कप प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी होंगे।
विज्ञापन

3 of 4
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया - फोटो : social media
कोरोना महामारी से पहले 13 मार्च को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। इसके बाद से क्रिकेट दुनिया भर में बंद है। नार्दर्न टेरिटरी क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी जोएल मौरिसन ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा, 'खेल में आए अभूतपूर्व व्यवधान के बाद अब क्रिकेट की वापसी का जश्न मनाने का यह सुनहरा मौका है।
विज्ञापन

4 of 4
Facebook - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पिछले कुछ महीने दुनिया भर में काफी कठिन रहे। उम्मीद है कि इस टूर्नामेंट के जरिए क्रिकेटप्रेमियों को खुशी का मौका मिलेगा।' टूर्नामेंट के चुनिंदा मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग मायक्रिकेट फेसबुक पेज पर भी की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें