फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या विराट कोहली अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को दिला पाएंगे World Cup?

Fri, 17 May 2019 01:56 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहली
एक कप्तान बल्लेबाज के रूप में विराट कोहली ने क्रिकेट के कई मंचों पर कड़े इम्तिहान पास किए हैं। बात चाहें अंडर-19 विश्व कप की हो या ऑस्ट्रेलयाई सरजमीं पर टेस्ट सीरीज फतह करने की या फिर टेस्ट क्रिकेट में दुनिया की नंबर एक टीम होने का रुतबा कायम करने की। 

विराट ने हर जगह छाप छोड़ी, लेकिन बतौर कप्तान-बल्लेबाज 30 मई से शुरू होने जा रहा आईसीसी विश्व कप उनकी सबसे बड़ी परीक्षा होगी। यहां की सफलता उन्हें क्रिकेट की दुनिया के महानायकों में शामिल कर देगी और विफलता उनकी कप्तानी को लेकर नई बहस को जन्म दे देगी। हालांकि विराट के कोच राजकुमार  शर्मा साफ कर देते हैं कि यह उनके शिष्य के लिए बहुत बड़ा लम्हा और प्लेटफार्म है और वह पूरी तरह तैयार हैं।
विज्ञापन

2 of 6
एमएस धोनी और विराट कोहली

चुनौतियों से लड़ना विराट की खूबी


2011 और 2015 के विश्व कप में विराट खेल चुके हैं लेकिन बतौर कप्तान उनका यह पहला विश्व कप है, लेकिन विराट मानसिक रूप से बहुत मजबूत हैं और उन्हें जिम्मेदारियां उठाना और चुनौतियों से लड़ने में मजा आता है। यह उनका बेहद सकारात्मक पक्ष है। वह पहले से ज्यादा जिम्मेदार हो गए हैं। रही बात विश्व कप में कप्तानी के दबाव में बिखरने की तो उनका रिकॉर्ड साफ बताता है कि कप्तानी ने उन्हें और ज्यादा निखारा है। उन्होंने अपनी कप्तानी में ज्यादा रन बनाए हैं। यही कारण है कि वह इस विश्व कप को विराट के लिए बड़ा लम्हा मानते हैं। वह इस चुनौती को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
विज्ञापन

3 of 6
विराट कोहली

कप्तान नहीं बदलेंगे अपना बल्लेबाजी क्रम


विश्व कप टीम चयन के बाद भी नंबर चार बल्लेबाजी क्रम को लेकर काफी बहस चली, लेकिन विराट ने नंबर तीन पर बल्लेबाजी कर ढेरों रन बटोर हैं। वह अपने इस क्रम को नहीं बदलेंगे। अन्य किसी बल्लेबाज को अपना क्रम बदलना पड़े लेकिन विराट ऐसा नहीं करेंगे। आईपीएल के बाद विराट आराम कर रहे हैं। वह विश्व कप के लिए बिल्कुल तरोताजा होकर जाएंगे। राजकुमार यह भी बताते हैं कि पिछले दो साल से विराट लगातार विश्व कप की बात कर रहे हैं। इससे पता लगता है कि उनके लिए इस टूर्नामेंट की क्या अहमियत है।

4 of 6
विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री

कोच-कप्तान की जुगलबंदी सकारात्मक पक्ष


यह ऐसी टीम है जिसका कप्तान और कोच की सोच एक समान आक्रामक है। दोनों हर हाल में जीत चाहते हैं। 2011 विश्व कप में नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए पांच मैचों में एक शतक की मदद से 202 रन बनाने वाले कोहली से 2015 विश्व कप में टीम को बहुत उम्मीदें थी। बावजूद इसके विराट सिर्फ 301 रन ही बना पाए।

आइए करीब से समझत हैं विराट कोहली का प्रदर्शन...
विज्ञापन

5 of 6
विश्व कप के लिए घोषित टीम इंडिया

बतौर कप्तान विराट कोहली

 
मैच रन उच्चतम स्कोर औसत स्ट्राइक रेट शतक अर्द्धशतक
68 4123 160 80.84 99.42 19 14
 
 


क्रिकेटर कोहली

मैच रन उच्चतम स्कोर औसत स्ट्राइक रेट शतक अर्द्धशतक
159, 6720 183 51.29 83.39 22 35
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विश्व कप 2019 में भारत का कार्यक्रम (ग्राफिक्स रोहित झा) - फोटो : अमर उजाला

इंग्लैंड में प्रदर्शन

 
मैच रन उच्चतम स्कोर औसत स्ट्राइक रेट शतक अर्द्धशतक
22 873 117 54.56 90.89 01 07
 

नंबर तीन पर 

मैच रन उच्चतम स्कोर औसत स्ट्राइक रेट शतक अर्द्धशतक
166 8743 183 63.35 94.14 34 39
 

विश्व कप में 

मैच रन उच्चतम स्कोर औसत स्ट्राइक रेट शतक अर्द्धशतक
17 587 107 41.92 81.86 02 01
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें