फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCB: 'विश्वास नहीं कर सकता कि विराट को...', बंगलूरू भगदड़ पर इस क्रिकेटर का बयान, फ्रेंचाइजी मालिकों को लताड़ा

Thu, 05 Jun 2025 06:07 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

आरसीबी की आलोचना इस बात को लेकर भी हो रही है कि जहां एक तरफ फैंस भगदड़ में मर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ आरसीबी की टीम स्टेडियम में जीत का जश्न मना रही थी। कार्यक्रम को रोका तक नहीं गया। अब इस मामले पर पूर्व क्रिकेटर अतुल वासन का बयान सामने आया है।
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली को लेकर अतुल वासन का बयान आया है - फोटो : PTI
बंगलूरू में बुधवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई। फैंस चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम की जीत का जश्न मनाने के लिए पहुंचे थे। आरसीबी ने मंगलवार को आईपीएल 2025 फाइनल में पंजाब किंग्स को हराकर खिताब जीता था। अब 11 लोगों के मरने और 50 से ज्यादा लोगों के घायल होने पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर अतुल वासन का बयान सामने आया है।
विज्ञापन

2 of 5
आरसीबी टीम - फोटो : PTI
आरसीबी और कोहली की इस बात को लेकर आलोचना
उन्होंने कहा है कि वह इस बात पर विश्वास ही नहीं कर सकते कि घटना के बारे में विराट कोहली को पता था। उन्होंने कहा कि अगर विराट को घटना की जानकारी होती तो वह तुरंत वहां से निकल जाते। दरअसल, आरसीबी की आलोचना इस बात को लेकर भी हो रही है कि जहां एक तरफ फैंस भगदड़ में मर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ आरसीबी की टीम स्टेडियम में जीत का जश्न मना रही थी। कार्यक्रम को रोका तक नहीं गया। कुछ लोगों ने इस मामले में विराट कोहली की भी आलोचना की कि वह भगदड़ के बाद भी उस कार्यक्रम में मौजूद रहे।
विज्ञापन

3 of 5
अतुल वासन और आरसीबी टीम - फोटो : ANI/PTI
अतुल वासन बोले- यकीन ही नहीं कर सकता कि...
हालांकि, बाद में कोहली ने अपनी संवेदना साझा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया, लेकिन कार्यक्रम में उनके होने ने कई लोगों को नाराज कर दिया। पूर्व भारतीय क्रिकेटर अतुल वासन हालांकि इस बात से सहमत नहीं हैं कि विराट को इस त्रासदी के बारे में पता था। वासन ने कहा, 'मैं एक लाख साल में भी विश्वास नहीं कर सकता कि विराट कोहली को पता था कि लोग बाहर मर रहे है और वह इसके बावजूद कार्यक्रम में रहे।'

4 of 5
आरसीबी टीम - फोटो : PTI
वासन ने राजनेताओं और फ्रेंचाइजी मालिक को लताड़ा
पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने हालांकि कहा कि आरसीबी प्रबंधन और राजनेताओं को दुखद घटना के बारे में पता होगा, लेकिन कोहली को नहीं। वासन ने कहा, 'राजनेता, मैं विश्वास कर सकता हूं, क्योंकि वे निर्दयी, मोटी चमड़ी वाले हैं और ऐसा ही कॉर्पोरेट वालों के साथ है। आरसीबी फ्रेंचाइजी है। फ्रेंचाइजी परवाह नहीं करते क्योंकि उन्हें बैलेंस शीट दिखानी होती है और उन्हें राजस्व दिखाना होता है। वे शायद जानते होंगे। यहां संचार की कमी थी। जब तक विराट और खिलाड़ियों को पता चला, तब तक घटना हो चुकी थी। इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी न ही जानकारी थी। अगर विराट को पता होता तो वह तुरंत बाहर चले जाते। मैं विश्वास नहीं कर सकता कि विराट को इस बारे में पता था और फिर भी वह कार्यक्रम में रहे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बंगलूरू में जश्न मनाने पहुंचे फैंस - फोटो : PTI
विराट ने भी घटना पर दुख जताया था
इससे पहले विराट ने बंगलूरू वाली घटना पर दुख जताते हुए अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था, 'मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं हैं। पूरी तरह से टूट गया हूं।' दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और आरसीबी के पूर्व खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने भी बेंगलुरु में भगदड़ पर प्रतिक्रिया दी थी।  डिविलियर्स ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई त्रासद घटना से प्रभावित लोगों के साथ मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं हैं।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें