फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेंडन मैकुलम की 18 साल बाद रग्बी के मैदान पर एंट्री, गंभीर चोट लगने के बाद हुए खेल से बाहर

Sun, 03 Jun 2018 06:51 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
brendon mccullum
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के क्रिकेटर ब्रैंडन मैकुलम ने अपनी हैरतंगेज बल्लेबाजी से पूरी दुनिया में अपने छाप छोड़ी है। लेकिन बहुत ही कम लोग यह बात जानते होंगे कि मैकुलम न सिर्फ एक बेहतरीन क्रिकेट हैं, बल्कि एक रग्बी प्लेयर भी हैं।
विज्ञापन

2 of 6
ब्रेंडन मैकुलम - फोटो : File
क्रिकेट से संन्यास लेने वाले ब्रैंडन मैकुलम 18 साल बाद एक बार फिर रग्बी के मैदान पर नजर आए। इस दौरान उन्होंने जमकर मैच का लुत्फ उठाया। मैकुलम ने 18 साल तक बेशक रग्बी के मैदान में कदम न रखा हो, लेकिन यह खिलाड़ी अभी भी इसके दाव पेंच में माहिर है।
विज्ञापन

3 of 6
ब्रेंडन मैकुलम - फोटो : ipl
मैकुलम ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया टिवटर पर दी। उन्होंने अपने आधिकारिक टिवटर हैंडल पर लिखा कि 18 साल में पहली बार वह यूनाइटेड माटामाटा बी टीम के लिए मैदान में उतरे। हालांकि इस मैच में मैकुलम अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।

4 of 6
ब्रैंडन मैकुल्लम
बता दें कि इस मैच में उनकी शुरुआत तो बेहतर रही, लेकिन उन्हें चोट लगने के कारण मैदान से बाहर जाना पड़ा। यह क्लब स्तरीय मुकाबला था। बाद में अपनी चोट के बारे में मैकुलम ने कहा कि वह ठीक हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
ब्रेंडन मैकुलम - फोटो : IPL
इस मैच के बाद डॉक्टर्स की रिपोर्ट में पता चला है कि 36 वर्ष के मैकुलम को ग्रोइन इंजुरी हो गई। मैक्कुलन ने इस दौरान अपने पुराने दिनों को याद किया। उन्होंने कहा कि जब वो हाईस्कूल में थे तब स्कूल में रग्बी खेलते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ब्रेंडन मैकुलम - फोटो : ipl
गौरतलब है कि हाल में भारत में संपन्न इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)-11 में मैकुलम ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से हिस्सा लिया था। हालांकि इस दौरान उन्हें 6 मैच ही खेलने को मिले। मैकुलम ने इस दौरान 144.31 की स्ट्राइक रेट से कुल 127 रन बनाए। इस दौरान उनका बेस्ट 43 रन रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें