फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्सिंग-डे टेस्ट में खराब है भारत का रिकॉर्ड, जानें आठ में से कितने मैच जीत पाया?

Fri, 25 Dec 2020 08:35 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत - फोटो : social media
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी शुरू हो चुकी है, एडिलेड में आठ विकेट से जीत दर्ज कर ऑस्ट्रेलिया के हौसले जहां सातवें आसमान पर हैं वहीं टीम इंडिया का मनोबल गिरा हुआ है। हालांकि मेलबर्न में होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन

2 of 5
टीम इंडिया - फोटो : twitter@ICC
उधर ऑस्ट्रेलिया एक शानदार जीत के बाद मनोवैज्ञानिक बढ़त के साथ बॉक्सिंग डे टेस्ट में उतरने के लिए तैयार है। जबकि भारतीय टीम को कई चुनौतियों से निपटते हुए खुद को दूसरे टेस्ट के लिए तैयार करना है। हालांकि पितृत्व अवकाश की वजह से टीम को बीच में छोड़कर भारत लौट रहे कप्तान विराट कोहली ने उम्मीद जताई है कि टीम अपने पिछले प्रदर्शन को भुलाकर मजबूत तरीके से वापसी करेगी। 
विज्ञापन

3 of 5
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम - फोटो : पीटीआई
बात करें मेलबर्न के क्रिकेट मैदान में खेले जाने वाले ऐतिहासिक बॉक्सिंग डे टेस्ट के इतिहास की तो यह ऑस्ट्रेलिया के लिहाज से बेहद खास और समृद्ध रहा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम यहां हर साल इसी मैदान में 26-30 दिसंबर के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट खेलती है, जिसमें उस समय दौरे पर रहने वाली टीम से उसका मुकाबला होता है।



4 of 5
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
इस टेस्ट में बात करें टीम इंडिया की तो उसने यहां 1985, 1991, 1999, 2003, 2007, 2011, 2014, और 2018 तक आठ बार हिस्सा लिया है। इसमें 2018 को छोड़ दिया जाए तो भारत को हर बार करारी हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि पिछले दौरे पर भारतीय टीम ने विराट कोहली की अगुवाई में 137 रनों के विशाल अंतर से जीत अपने नाम की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम - फोटो : पीटीआई
कुल मिलाकर भारत ने अब तक खेले गए आठ बॉक्सिंग डे टेस्ट में एक जीत, पांच हार और दो ड्रॉ का सामना किया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने कुल 39 मुकाबले खेले हैं जिसमें उसने 25 में जीत, सात में हार और इतने ही मुकाबले ड्रॉ खेले हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें