बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस श्रीदेवी ने 54 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अचानक कार्डिएक अरेस्ट होने से दुबई में शनिवार देर रात उनकी मौत हो गई। फिल्मी पर्दे पर करीब 5 दशकों तक राज करने वाली इस महान शख्सियत के बॉलीवुड कनेक्शन से तो हर कोई वाकिफ है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि खेल जगत में भी उनकी गहरी रुचि थी।
श्रीदेवी के निधन के बाद सोशल मीडिया पर कई ऐसी तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें श्रीदेवी बड़े क्रिकेटर्स के साथ नजर आ रही हैं। ये तस्वीरें बताती हैं कि श्रीदेवी को इस खेल से कितना लगाव था। बता दें कि श्रीदेवी सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में भी कई बार नजर आ चुकी हैं।