फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो 11 कारनामे जिन्होंने बनाया ब्रैडमैन को क्रिकेट की दुनिया का डॉन

Tue, 27 Aug 2019 05:43 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
डॉन ब्रैडमैन - फोटो : क्रिकेट 14
महानतम खिलाड़ी और बेहतरीन बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन का आज जन्मदिन है। 27 अगस्त, 1908 को ऑस्ट्रेलिया के डोनाल्ड जॉर्ज ब्रैडमैन इस कदर धाकड़ बल्लेबाज थे कि उन्हें रोक पाना किसी भी गेंदबाज के लिए बेहद कठिन काम होता था। यह उनकी बल्लेबाजी ही थी जिसके कारण वह क्रिकेट जगत के सबसे बड़े डॉन बन गए। ब्रैडमैन बड़ी पारी खेलने में माहिर थे और इसका अंदाजा उनके रिकॉर्ड को देखकर लगाया जा सकता है। 20 साल के अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में वह महज 52 टेस्ट मैच खेल सके। ऐसा दूसरा विश्व युद्ध शुरू हो जाने के कारण हुआ जिस कारण छह साल वह टेस्ट क्रिकेट नहीं खेल सके।
विज्ञापन

2 of 13
डॉन ब्रैडमैन - फोटो : सोशल मीडिया
डॉन ब्रैडमैन अपने क्रिकेट जीवन के दौरान इस कदर लोकप्रिय थे कि उन्हें अभ्यास करते देखने के लिए भी लोगों में खासा उत्साह रहा करता था। उन्होंने अपने करियर में महज 52 टेस्ट मैच खेले जिसमें 6996 रन बनाए थे। उनकी बल्लेबाजी का औसत 99.94 है जो दुनिया में किसी भी बल्लेबाज की तुलना में सर्वश्रेष्ठ औसत है। ब्रैडमैन के जन्मदिन पर जानते हैं उनके करियर के वो 11 कारनामे जिसने वाकई में उन्हें वाकई में क्रिकेट का डॉन बना दिया।
विज्ञापन

3 of 13
डॉन ब्रैडमैन
ऑस्ट्रेलिया के डॉन ब्रैडमैन ने भारत के खिलाफ भी सिर्फ पांच टेस्ट मैच खेले जिसमें 715 रन बनाए। टीम इंडिया के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 201 रन है। उनके बल्ले से इन पांच मैचों से चार शतक और एक अर्धशतक निकले थे।

4 of 13
डॉन ब्रैडमैन
दिलचस्प बात यह है कि डॉन ब्रैडमैन ने कभी भी भारत का दौरा नहीं किया। अपनी धाकड़ बल्लेबाजी से विपक्षी गेंदबाजों को परेशान करने वाले इस बल्लेबाज ने सिर्फ चार देशों के खिलाफ ही टेस्ट मैच खेला। भारत के अलावा इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने ही उनकी बल्लेबाजी का सामना किया था।
विज्ञापन

5 of 13
डॉन ब्रेडमैन
उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में भी कमाल दिखाया और 50 हजार से ज्यादा रन बनाए। डॉन ने 256 प्रथम श्रेणी मैचों से कुल 669 पारियों में कमाल कर दिखाया। वह उन चुनिंदा बल्लेबाजों में शामिल हैं जिन्होंने शतकों का दोहरा शतक भी लगाया। उन्होंने कुल 211 शतक लगाए।
विज्ञापन

6 of 13
डॉन ब्रैडमैन
प्रथम श्रेणी क्रिकेट में ब्रैडमैन का सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन रहा 452 रनों की पारी का। चार सौ से ज्यादा का स्कोर करने के बाद भी वह नाबाद रहे। 669 पारियों के दौरान 107 बार नॉटआउट भी रहे।
विज्ञापन

7 of 13
डॉन ब्रैडमैन
डॉन ब्रैडमैन टी-20 क्रिकेट के उद्भव से पहले करीब आठ-दशक दशक पहले ही विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए ब्रैडमैन ने 1936-37 में 270 रनों की पारी खेली थी जो आज भी वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

8 of 13
डॉन ब्रैडमैन - फोटो : सोशल मीडिया
दाएं हाथ के धाकड़ बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन के नाम एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड आज भी दर्ज है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ कुल 5028 रन बनाए थे। साथ ही एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी डॉन ब्रैडमैन के नाम ही लिखा हुआ है। 1930 में उन्होंने 974 रन बनाकर एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया।

9 of 13
डॉन ब्रैडमैन - फोटो : सोशल मीडिया
डॉन ब्रैडमैन की आतिशी बल्लेबाजी का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि उन्होंने टेस्ट मैच के एक ही सत्र में सर्वाधिक छह बार शतक लगाने का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम है। उन्होंने लंच से पहले एक बार, चायकाल से पहले दो बार और चायकाल से स्टंप्स तक तीन बार शतक लगाने का कारनामा किया था।

10 of 13
डॉन ब्रैडमैन - फोटो : सोशल मीडिया
1930 में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी धरती पर लगातार पांच हार के बाद इंग्लैंड का दौरा किया। इस दौरान खेली गई एशेज सीरीज का पहला मैच इंग्लैंड ने जीत लिया था। लेकिन डॉन ब्रैडमैन की शानदार बल्लेबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने जोरदार तरीके से वापसी की और पिछड़ने के बाद यह सीरीज 3-2 से जीतकर इसे यादगार बना दिया। 

11 of 13
डॉन ब्रैडमैन - फोटो : सोशल मीडिया
ब्रैडमैन को क्रिकेट में दुनिया के सबसे महानतम क्रिकेटर चुना गया है। करियर में दो बार तिहरा शतक लगाने का कारनामा सबसे पहले डॉन ने ही किया था। बाद में क्रिस गेल, ब्रायन लारा और वीरेंद्र सहवाग ने भी इस उपलब्धि को हासिल किया।

12 of 13
डॉन ब्रैडमैन - फोटो : सोशल मीडिया
टेस्ट करियर में वर्ल्ड रिकॉर्ड 12 बार दोहरा शतक लगाने वाले डॉन ब्रैडमैन ने 1930 में टेस्ट मैच की एक ही पारी में 309 रन बना दिया था। साथ ही एक सीरीज में तीन दोहरा शतक का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम दर्ज है।
विज्ञापन

13 of 13
डॉन ब्रैडमैनन - फोटो : getty
ऑस्ट्रेलिया के डॉन ब्रैडमैन को सर्वकालिक महान बल्लेबाज के रूप में जाना जाता है। लेकिन उन्होंने टेस्ट करियर में यदाकदा गेंदबाजी भी की है। उन्होंने टेस्ट में कुल 160 बॉलें डाली और दो सफलताएं भी हासिल की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें