रवींद्र जडेजा
आईसीसी टेस्ट गेंदबाजों की टॉप 10 की सूची में दूसरे भारतीय गेंदबाज रवींद्र जडेजा हैं। स्पिनर आर अश्विन 13वें जबकि मोहम्मद शमी 19वें नंबर पर हैं। टेस्ट रैंकिंग में टॉप पर ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस पहले स्थान पर बने हुए हुए हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के कागिसो रबाडा दूसरे नंबर पर है। चोट की वजह से एशेज से बाहर चल रहे इंग्लैंड जेम्स एंडरसन तीसरे नंबर पर काबिज हैं। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने शीर्ष पांच में फिर से जगह बनाई है।