फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Birthday Special: पुलिस में सिपाही बनना था इस क्रिकेटर का सपना

Tue, 25 Oct 2016 06:22 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
उमेश यादव - फोटो : Cricinfo
उमेश यादव आज भारतीय क्रिकेट टीम की गेंदबाजी की रीढ़ हैं। उमेश यादव  मूल रूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया के रहने वाले हैं। 25 अक्टूबर 1987 को उमेश का जन्म देवरिया में हुआ था। 

विज्ञापन

Birthday Special: पुलिस में सिपाही बनना था इस क्रिकेटर का सपना

2 of 10
उमेश यादव - फोटो : Getty
उमेश यादव के पिता उत्तरप्रदेश के रहने वाले थे। वह नागपुर के निकट खापरखेड़ा की वेस्टर्न कोल लिमिटिड की कॉलोनी में रहते थे। वह कोयला खदान में काम करते थे। यहीं पर उमेश की परवरिश हुई। 
​
 
विज्ञापन

Birthday Special: पुलिस में सिपाही बनना था इस क्रिकेटर का सपना

3 of 10
उमेश यादव - फोटो : getty
उमेश यादव घरेलू क्रिकेट में विदर्भ की तरफ से खेलते हैं विदर्भ के पहले खिलाड़ी हैं जिसने टेस्ट क्रिकेट खेला है।
 
Birthday Special: पुलिस में सिपाही बनना था इस क्रिकेटर का सपना

4 of 10
उमेश यादव - फोटो : P
अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत से पहले उमेश यादव ने सेना और पुलिस में नौकरी पाने की कोशिश की थी। वह सेना और पुलिस में सिपाही बनना चाहते थे।  

विज्ञापन

Birthday Special: पुलिस में सिपाही बनना था इस क्रिकेटर का सपना

5 of 10
उमेश यादव - फोटो : getty
विदर्भ की टीम में शामिल होने के बाद उमेश यादव ने पहली बार लेदर की गेंद से गेंदबाजी की। इसके पहले वह टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलते थे।  
 
विज्ञापन

Birthday Special: पुलिस में सिपाही बनना था इस क्रिकेटर का सपना

6 of 10
उमेश यादव - फोटो : getty
विदर्भ की टीम को घरेलू क्रिकेट में एक पिछड़ी हुई टीम के तौर पर जाना जाता है और इसी वजह से इस टीम के कप्तान प्रीतम गंधे ने उमेश यादव में छुपी हुई क्षमताओं को पहचान कर उनके करियर को आगे बढ़ाने में खास रुचि ली।

विज्ञापन

Birthday Special: पुलिस में सिपाही बनना था इस क्रिकेटर का सपना

7 of 10
उमेश यादव - फोटो : P
उमेश यादव ने अपनी पहचान सबसे तेज गेंदबाज के रुप में बनाई है और उनके द्वारा फेंकी गई सबसे तेज गेंद की गति.154.8 kmph थी। औसतन वह 140 kmph गेंद डालते हैं।

Birthday Special: पुलिस में सिपाही बनना था इस क्रिकेटर का सपना

8 of 10
Umesh yadav And shami - फोटो : G
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्राथ ने उनके विषय में कहा था कि वह क्षमताओं से भरपूर हैं और समय के साथ उनका प्रदर्शन बहुत बेहतर हो जाएगा।
 
Birthday Special: पुलिस में सिपाही बनना था इस क्रिकेटर का सपना

9 of 10
उमेश यादव - फोटो : getty
गेंद के साथ-साथ उमेश बल्ले से भी कमाल करने की कोशिश करते हैं। हाल ही में दिल्ली वनडे में उन्होंने पांड्या के साथ टीम इंडिया को जिताने की पुरजोर कोशिश की। इससे पहले उन्होंने साल 2015 में रणजी ट्रॉफी में शतक भी लगाया है।  

विज्ञापन

Birthday Special: पुलिस में सिपाही बनना था इस क्रिकेटर का सपना

10 of 10
उमेश यादव - फोटो : getty
उमेश ने नवंबर 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था। इससे पहले वह मई 2010 में जिंबाब्वे के खिलाफ वनडे खेल चुके थे। अब तक अपने करियर में उमेश 21 टेस्ट और 49 एकदिवसीय मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने टेस्ट में 60 और वनडे में 69 विकेट हासिल किए हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें