महेंद्र सिंह धोनी ने करियर की शुरुआत में लंबे बाल रखे थे। बालों की तरह धोनी लंबे सिक्स भी लगाते थे। झारखंड से आने वाले धोनी की तरह उन्हीं के राज्य के एक और क्रिकेटर ने लंबे बाल और लंबे छक्कों से कई लोगों को अपना मुरीद बनाया।
विज्ञापन
धोनी जैसा लुक और बैटिंग ने बनाया रातोंरात स्टार, लेकिन जल्दग ही राह से भटका
2 of 10
सौरभ तिवारी
क्रिकेटर सौरभ तिवारी में धोनी जैसी झलक दिखाई पड़ती थी। सौरभ तिवारी एक समय देश के बेहद प्रतिभावान खिलाड़ियों में गिने जाते रहे। मैदान में यह बल्लेबाज ताकतवर स्ट्रोक्स से अलग ही छाप छोड़ी। बड़े-बड़े छक्के जड़ने में सौरभ माहिर थे।
विज्ञापन
धोनी जैसा लुक और बैटिंग ने बनाया रातोंरात स्टार, लेकिन जल्दग ही राह से भटका
3 of 10
सौरभ तिवारी
सौरभ और धोनी के बीच की समानता यहीं आकर खत्म हो जाती हैं। सौरभ जहां बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं वहीं धोनी दाएं हाथ से खेलते हैं। यह सौरभ के बल्लेबाजी कौशल का ही कमाल था कि चयनकर्ताओं ने महज 21 वर्ष की उम्र में उन्हें टीम इंडिया में चुना था।
धोनी जैसा लुक और बैटिंग ने बनाया रातोंरात स्टार, लेकिन जल्दग ही राह से भटका
4 of 10
सौरभ तिवारी
अक्टूबर 2010 में विशाखापट्टनम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सौरभ ने अपने वनडे करियर का आगाज किया। तीन मैचों में से दो में ही उन्हें बैटिंग का अवसर मिल पाया। इसके बाद चोटों और एक हद तक खराब प्रदर्शन के कारण यह बेहतरीन खिलाड़ी राह से भटक गया।
विज्ञापन
धोनी जैसा लुक और बैटिंग ने बनाया रातोंरात स्टार, लेकिन जल्दग ही राह से भटका
5 of 10
सौरभ तिवारी
सौरभ तिवारी का जन्म 30 दिसंबर 1989 को जमशेदपुर में हुआ। बिहार और झारखंड की ओर से खेलते हुए जूनियर स्तर पर क्रिकेट में चमक दिखाई। सौरभ तिवारी के नेतृत्व में ही इस वर्ष झारखंड की टीम इस बार रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची है।
विज्ञापन
धोनी जैसा लुक और बैटिंग ने बनाया रातोंरात स्टार, लेकिन जल्दग ही राह से भटका
6 of 10
सौरभ तिवारी
मलेशिया में वर्ष 2008 में जूनियर वर्ल्डकप जीतने वाली भारतीय टीम के सौरभ सदस्य थे। इस प्रतियोगिता में सौरभ और मनीष पांडे ने भारतीय टीम के लिए कुछ महत्वपूर्ण पारियां खेली थीं। लंबे शॉट लगाने की क्षमता के कारण सौरभ को आईपीएल में भी हाथों हाथ लिया गया।
विज्ञापन
धोनी जैसा लुक और बैटिंग ने बनाया रातोंरात स्टार, लेकिन जल्दग ही राह से भटका
7 of 10
सौरभ तिवारी
आईपीएल 2010 में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए सौरभ ने अपनी टीम के लिए सर्वाधिक 18 छक्के लगाए। इस सीजन में सौरभ बल्लेबाजी में काफी सफल रहे थे। उन्होंने 16 मैचों में करीब 135 के स्ट्राइक रेट से 419 रन बनाए थे।
धोनी जैसा लुक और बैटिंग ने बनाया रातोंरात स्टार, लेकिन जल्दग ही राह से भटका
8 of 10
सौरभ तिवारी
सौरभ तिवारी ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है। 76 मैचों में उन्होंने 48.50 के औसत से 5529 रन बनाए हैं, इसमें 238 उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है। फर्स्ट क्लास मैचों में सौरभ के नाम पर 15 शतक दर्ज हैं।
धोनी जैसा लुक और बैटिंग ने बनाया रातोंरात स्टार, लेकिन जल्दग ही राह से भटका
9 of 10
सौरभ तिवारी
आईपीएल में सौरभ राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए भी खेल चुके हैं। यह सौरभ की बैटिंग का ही कमाल है कि वो 2011 के आईपीएल ऑक्शन में 10 करोड़ से अधिक कीमत पर बिके।
धोनी जैसा लुक और बैटिंग ने बनाया रातोंरात स्टार, लेकिन जल्दग ही राह से भटका
10 of 10
सौरभ तिवारी
सौरभ तिवारी इसी वर्ष फरवरी में अपनी बचपन की दोस्त निकिता मिश्रा के साथ शादी के बंधन में बंधे हैं। टीम इंडिया में फिर से स्थान बनाने के उनके लिए मौके हैं, लेकिन उन्हें धमाकेदार पारियां खेलकर चयनकर्ताओं का विश्वास जीतना होगा।