फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल 2016 में टीम इंडिया से जुड़े ये विवाद सुर्खियों में छाए रहे

Sat, 31 Dec 2016 12:35 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
विराट कोहली - फोटो : ESPN
साल 2016 क्रिकेट के लिहाज से बेहतरीन साल रहा। लेकिन इस बीच मैदान के बाहर और भीतर कई ऐसी बातें देखने को मिलीं जिसने जेंटलमेन गेम में तनाव भी दिया। वैसे तो इस साल कई विवाद हुए लेकिन कुछ प्रमुख विवादों ने खास हलचल मचाई। तो आइए जानते हैं किन विवादों ने बटोंरी सुर्खियां:
विज्ञापन

साल 2016 में टीम इंडिया से जुड़े ये विवाद सुर्खियों में छाए रहे

2 of 9
अनुराग ठाकुर - फोटो : getty
लोढ़ा समिती बनाम बीसीसीआई का विवाद
सुप्रीम कोर्ट के द्वारा नियुक्त लोढ़ा समिति और बीसीसीआई के बीच तनातनी तो साल 2015 से शुरू हो गई थी। लेकिन साल 2016 में इनके इस विवाद ने बड़ा रूप लिया और इसका हर्जाना बीसीसीआई को बड़े स्तर पर चुकाना पड़ा। लोढ़ा समिति ने कुछ सिफारिशें पेश की थीं ताकि बीसीसीआई के ढांचे में पारदर्शिता लाई जा सके। लेकिन बीसीसीआई लगातार इन सुझावों को लागू करने को लेकर आनाकानी कर रहा था।

बीसीसीआई के इस रवैए से नाराज होकर सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई के फंड को फ्रीज कर दिया और इसके बाद इंग्लैंड का भारत दौरा तक खटाई में आ गया था। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस टीएस ठाकुर द्वारा बीसीसीआई के प्रेजीडेंट अनुराग ठाकुर पर अवमानना और झूठी गवाही का आरोप लगाया गया। इस दौरान बीसीसीआई को लोढ़ा पैनल और सुप्रीम कोर्ट की अच्छी मार पड़ी। हालांकि, अभी लड़ाई जारी है।
विज्ञापन

साल 2016 में टीम इंडिया से जुड़े ये विवाद सुर्खियों में छाए रहे

3 of 9
हर्षा भोगले
हर्षा भोगले का विवाद
टी20 विश्व कप 2016 के भारत बनाम बांग्लादेश मैच में दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली इस रोमांचक मैच के अंतिम ओवर में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को एक रन से हरा दिया। लेकिन कमेंटेटर हर्षा भोगले ने बांग्लादेश टीम के खेल की जमकर तारीफ की। इसके बाद बॉलीवुड के लीजेंड अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ये ज्यादा बेहतर होता अगर पूरे समय हर्षा अपने खिलाड़ियों की ज्यादा तारीफ करते।

इसके बाद हर्षा का कॉन्ट्रेक्ट आईपीएल से खत्म कर दिया गया और उसके बाद वह कई अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी नजर नहीं आए। क्या ये उसी ट्वीट के कारण हुआ था। हालांकि, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।

साल 2016 में टीम इंडिया से जुड़े ये विवाद सुर्खियों में छाए रहे

4 of 9
अर्जुन तेंदुलकर
अर्जुन तेंदुलकर और प्रणव धनवड़े विवाद
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंडुलकर का चयन हुबली में खेले गए अंतर क्षेत्रीय टूर्नामेंट में पश्चिम क्षेत्र की अंडर-16 टीम में किया गया था। यह चयन ज्यादा सुर्खियों में इसलिए आया क्योंकि एक पारी में 1,000 रन बनाने प्रणव धनावड़े का इस टीम में चयन नहीं हुआ था। प्रणव धनवड़े जैसी उभरती प्रतिभा के न चुने जाने से सोशल मीडिया पर भी प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया। सोशल मीडिया पर लोग धनवड़े को आज का एकलव्य बता रहे थे। प्रणव के पिता एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर हैं।

स्‍कूली क्रिकेट में 1,009 रन की नाबाद पारी खेलकर देश ही नहीं अंतरराष्‍ट्रीय स्तर पर धनावड़े खबरों में छा गए थे। इस पारी के बाद धनावड़े को खुद सचिन तेंदुलकर ने अपने ऑटोग्राफ वाला बल्ला गिफ्ट किया था। इस विवाद को जब बड़े स्तर पर टटोला गया तो पता चला। बाद में खुद प्रनव ने अर्जुन का समर्थन किया और कहा कि इस मामले को बेवजह तूल दिया जा रहा है। यहां तक कि प्रनव के कोच ने भी इस मामले को बकवास करार दिया।
विज्ञापन

साल 2016 में टीम इंडिया से जुड़े ये विवाद सुर्खियों में छाए रहे

5 of 9
सौरव गांगुली औरअमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन- राष्ट्रगान विवाद
वर्ल्ड कप टी20 2016 में भारत- पाक मैच के पहले अमिताभ बच्चन ने खिलाड़ियों को साथ राष्ट्रगान गाया। मैच के बाद सोशल मीडिया में एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अमिताभ ने राष्ट्रगान गाने के लिए 4 करोड़ रुपए लिए थे। इस रिपोर्ट पर अमिताभ के कुछ प्रशंसकों ने प्रतिक्रिया दी, तो कुछ ने उनके देशप्रेम पर ही उंगली उठा दी। इसके बाद जब इस संबंध में सीएबी से स्पष्टीकरण मांगा गया तो सीएबी के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने सोशल मीडिया की रिपोर्ट को गलत बताया।

गांगुली ने यह भी कहा था कि अमिताभ बच्चन ने इस प्रस्तुति के लिए अपनी फ्लाइट बुकिंग से लेकर होटल आदि के लिए भी अपनी जेब से ही खर्च किए, जो लगभग 30 लाख रुपए था। गांगुली ने यह भी कहा कि उन्होंने बच्चन से पैसे लेने का निवेदन भी किया, लेकिन वह लेने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन

साल 2016 में टीम इंडिया से जुड़े ये विवाद सुर्खियों में छाए रहे

6 of 9
महेंद्र सिंह धोनी
एमएस धोनी- मैगजीन कवर विवाद
सितंबर 2016 में सुप्रीम कोर्ट ने एमएस धोनी को एक मैगजीन के कवर पेज में खुद को भगवान के रूप में प्रदर्शित करने और धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में चल रहे केस को रद्द कर दिया। बिजनेस टुडे मैगजीन के कवर पेज पर छपी इस तस्वीर में विष्णु बने धोनी के आठ हाथों में कई तरह के उत्पाद दिखाए गए थे। इनमें एक जूता भी शामिल था।

इसमें ये बताया गया था कि धोनी विज्ञापन देने वालों की पहली पसंद हैं। खबर का शीर्षक था, ‘गॉड ऑफ बिग डील्स’। इस तस्वीर को लेकर धोनी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा था। इसके बाद, मजिस्ट्रेट ने इस मामले में धोनी को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का तलब जारी कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने माना कि मजिस्ट्रेट ने समन जारी करते वक्त सही कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं किया।
विज्ञापन

साल 2016 में टीम इंडिया से जुड़े ये विवाद सुर्खियों में छाए रहे

7 of 9
विराट कोहली और जेम्स एंडरसन
विराट कोहली- जेम्स एंडरसन विवाद
इंग्लैंड के भारत दौरे के दौरान इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसनने अपनी खराब फॉर्म का दर्द को छुपाने के लिए मुंबई टेस्ट के चौथे दिन विराट कोहली की बैटिंग टैक्निक को लेकर सवाल उठाए थे। मैच के चौथे दिन विराट ने शानदार दोहरा शतक जड़ते हुए इंग्लैंड को करारी चोट दी। अंत में टीम इंडिया ने पांचवे दिन एक बड़ी जीत दर्ज की।

चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में इंग्लैंड के मुख्य तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन से विराट कोहली की बैटिंग टैक्निक के बारे में बात की गई और पूछा गया कि पिछली बार जब उन्होंने उनका सामना किया था तबसे उनकी टैक्निक कितनी बदली है। एंडरसन ने कहा, “उन्हें नहीं लगता कि वह बदले हैं। मुझे लगता है कि जो भी टैक्निकल खामियां उनमें हैं वह यहां खेल के दौरान दिखाई नहीं दीं। यह इसलिए क्योंकि ये विकेट अलग है।”  एंडरसन के इस बयान के बाद लोग सोशल मीडिया पर उनकी खूब आलोचना कर रहे थे।

साल 2016 में टीम इंडिया से जुड़े ये विवाद सुर्खियों में छाए रहे

8 of 9
सौरव गांगुल और रवि शास्त्री
सौरव गांगुली- रवि शास्त्री विवाद
इस साल जब टीम इंडिया के नए कोच के चयन की बात आई तो एक सिलेक्शन कमिटी बनाई गई और इसमें सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण, सौरव गांगुली और संजय जगदाले को शामिल किया गया। इंटरव्यू के समय लक्ष्मण और संजय ताज बंगाल होटल में थे। सचिन स्काइप के जरिए लंदन से जुड़े। वहीं इंटरव्यू देने के लिए रवि शास्त्री बैंकॉक में थे और वे भी वीडियो लिंक के जरिए जुड़े। जब शास्त्री इंटरव्यू दे रहे थे, तब सौरव नदारद थे।

इसके बाद गांगुली ने कहा था, ”मैं भी शास्त्री को एक एडवाइस देना चाहता हूं कि अगर आपके लिए यह इंटरव्यू इतना ही अहम था तो बैंकॉक के किसी बीच पर छुट्टी न मनाते हुए आपको यहां होना चाहिए था। कुंबले ने यहां दो घंटे तक प्रजेंटेशन दिया था।”
विज्ञापन

साल 2016 में टीम इंडिया से जुड़े ये विवाद सुर्खियों में छाए रहे

9 of 9
विराट कोहली
विराट कोहली- बेन स्टोक्स विवाद
भारत और इंग्लैंड के बीच मोहाली टेस्ट की पहली पारी में बेन स्टोक्स ने आउट होने के बाद पवेलियन जाते हुए कोहली से बहस की थी। जिसके बाद कोहली ने अंपायरों से शिकायत की और स्टोक्स को आईसीसी ने डांट लगाई थी। मैच के तीसरे दिन का अंतिम ओवर लेकर आए रविचन्द्रन अश्विन ने स्टोक्स को चलता किया।

इसके बाद पवेलियन लौटते हुए स्टोक्स को देखकर कोहली ने अपने दोनों हाथ मुंह पर रखते हुए चुप होने का इशारा किया। गौरतलब है कि पहली पारी में कोहली आउट हुए थे तब स्टोक्स ने भी जश्न मनाते हुए इस तरह का इशारा किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें