क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर आज 44 साल के हो गए हैं। सचिन ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में अनगितन रिकॉर्ड तोड़े और बनाए हैं। अपने आप में बैटिंग की किताब कहें जाने वाले सचिन रमेश तेदुलकर एक कंप्लीट बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन
टी-20 क्रिकेट में सचिन ने चली 'ढाई' की चाल, क्रिकेटर जस्टिन कैंप से है खास नाता
2 of 7
सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह
- फोटो : Google Plus
सचिन के फैंस दुनिया भर में फैले हुए हैं। सचिन के बारे में कहा जाता है कि उन्हें लोग 'क्रिकेट का भगवान' मानते हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में करीब 35,000 रन बनाने वाले सचिन तेंदुलकर के नाम शतकों का शतक दर्ज है।
विज्ञापन
टी-20 क्रिकेट में सचिन ने चली 'ढाई' की चाल, क्रिकेटर जस्टिन कैंप से है खास नाता
3 of 7
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : ..
सचिन ने टेस्ट क्रिकेट में 200 टेस्ट की 329 पारियों में 53.78 की औसत से 15,921 रन बनाए हैं। इसमें 51 शतक और 68 अर्धशतक शामिल हैं और उनका सर्वाधिक स्कोर 248 का है। टेस्ट में 69 छक्के जड़ने के अलावा सचिन ने 115 कैच भी लपके हैं। टेस्ट में सचिन के नाम 46 विकेट हैं।
टी-20 क्रिकेट में सचिन ने चली 'ढाई' की चाल, क्रिकेटर जस्टिन कैंप से है खास नाता
4 of 7
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : ESPN
वहीं वनडे की बात की जाए तो सचिन 463 मैचों की 452 पारियों में 44.83 की औसत 18,426 रन बनाए। इसमें 49 शतक और 96 अर्धशतक शामिल हैं और उनका सर्वाधिक स्कोर 200 का है। वनडे में सचिन ने 154 विकेट अपने करने के अलावा 2016 चौके और 196 छक्के जड़े हैं।
विज्ञापन
टी-20 क्रिकेट में सचिन ने चली 'ढाई' की चाल, क्रिकेटर जस्टिन कैंप से है खास नाता
5 of 7
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : ESPN
सचिन के करियर आंकड़ों पर नजर डाले हैं तो टेस्ट और वनडे दोनों में ही सचिन '200 नॉटआउट' रहे हैं। टेस्ट इतिहास में 200 मैच खेलने वाले सचिन इकलौते खिलाड़ी है, तो वहीं वनडे में पहला दोहरा शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाजी भी सचिन ही हैं।
विज्ञापन
टी-20 क्रिकेट में सचिन ने चली 'ढाई' की चाल, क्रिकेटर जस्टिन कैंप से है खास नाता
6 of 7
Sachin Tendulkar
इसके अलावा एक खास बात यह भी है कि सचिन ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर टी-20 क्रिकेट से तेज वनडे में रन बनाए हैं। एकमात्र टी-20 मैच खेलने वाले सचिन ने 12 गेंदों में 83.33 की स्ट्राइक रेट 10 रन बनाए। वहीं वनडे में 3,561 ओवर (21367 गेंदें) खेलने वाले सचिन की स्ट्राइक रेट 86.23 की है।
टी-20 क्रिकेट में सचिन ने चली 'ढाई' की चाल, क्रिकेटर जस्टिन कैंप से है खास नाता
7 of 7
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : ESPN
साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी जस्टिन कैम्प का सचिन से खास नाता है। हालांकि दोनों, में प्रत्यक्ष रूप से कोई विशेष संबंध नहीं है, मगर कैम्प सचिन का इकलौता टी-20 विकेट है। सचिन ने कैम्प पगबाधा आउट किया था। मजेदार बात यह है कि इस मैच में सचिन ने ढाई ओवर ही गेंदबाजी की थी।