फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'Day Spcl: पृथ्वी का हुनर ऐसा की कोहली भी मान गए 'विराट', तारीफ करते नहीं थके थे

Fri, 09 Nov 2018 05:33 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
prithvi shaw
कहते हैं कि पूत के पांव पालने में ही दिख जाते हैं। टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी पृथ्वी शॉ ने बेहद कम उम्र में जो मुकाम हासिल किया, शायद ही कोई खिलाड़ी इस उम्र में इतना कर पाता हो। जोश और आत्मविश्वास से लबरेज इस खिलाड़ी का कोई तोड़ नहीं हैं। शुक्रवार को अपना 19वां जन्म दिन मनाने वाले पृथ्वी शॉ का जन्म 9 नवंबर 1999 को हुआ था। हुनर ऐसा कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भी शॉ की तारीफ करते नहीं थके थे।
विज्ञापन

2 of 6
पृथ्वी शॉ
गौरतलब है कि हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ 'मैन ऑफ द सीरीज' रहे पृथ्वी का जमकर उत्साहवर्धन करते हुए कोहली ने कहा था, 'पृथ्वी जैसा खेल रहे हैं मुझे नहीं लगता कोई भी टीम का खिलाड़ी 18-19 साल की उम्र में उनका 10 प्रतिशत भी था।'
विज्ञापन

3 of 6
prithvi shaw
कोहली ने कहा था, 'जब आप अपनी पहली ही सीरीज में ऐसा उम्दा प्रदर्शन करते हैं, तो इसके मायने और भी ज्यादा बढ़ जाते हैं, इसलिए यह बहुत खास हो जाता है, जब आपकी टीम में कोई ऐसा निडर खिलाड़ी हो।'

4 of 6
virat prithvi
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने पृथ्वी शॉ की जमकर तारीफ की थी और कहा था, 'टीम में किसी ऐसे खिलाड़ी का होना शानदार है जो आपको जरूरत के मुताबिक शुरुआत दे। ऐसे बल्लेबाज जो लापरवाह नहीं हैं बल्कि अपने खेल पर काफी विश्वास करता है। विराट ने कहा था, 'इंग्लैंड में नेट्स में हमने देखा कि, पृथ्वी आक्रामक हैं, लेकिन नियंत्रण में रहते हैं।'
विज्ञापन

5 of 6
prithvi shaw virat kohli
कोहली ने कहा, 'पृथ्वी की यही खासियत उन्हें दुनिया के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शुमार करती है, जो नई गेंद के खिलाफ बेहतर खेल दिखाते हैं। नई गेंद से कई तरह के शॉट पूरे नियंत्रण में रहते हुए खेलना उनकी काबिलियत को साबित करता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पृथ्वी शॉ - फोटो : self
कोहली ने कहा था, 'पृथ्वी शॉ निडर खिलाड़ी जरूर हैं, लेकिन वह लापरवाह नहीं हैं। उन्हें अपने खेल पर पूरा विश्वास है। आप ऐसा सोच सकते हैं कि वह जल्दी ही बैट का किनारा देकर आउट हो जाएगा, लेकिन वह शायद ही बॉल पर बैट का किनारा लगाता हो।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें