21 जुलाई 1947 को यूपी में जन्मे टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान शनिवार को अपना 71वां बर्थडे मनाएंगे। उन्होंने 1969 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना डेब्यू मैच खेला था। आइये जानते हैं जन्मदिन के मौके पर उनके जिंदगी से जुड़ी कुछ अहम बातेंः
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
चेतन चौहान
चेतन चौहान का जन्म बरेली में हुआ लेकिन उनके पिता के ट्रांसफर होने के बाद वह 13 साल की उम्र में पुणे शिफ्ट हो गए थे। उनके पिता आर्मी में कार्यरत थे। उन्होंने महाराष्ट्र और दिल्ली की तरफ से रणजी ट्रॉफी खेले हैं।
विज्ञापन
3 of 10
chetan chauhan
चेतन चौहान ने सितंबर 1969 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना डेब्यू टेस्ट मैच खेला था। इस मैच में उन्होंने पहले 25 मिनट तक कोई रन नहीं बनाया, लेकिन फिर लगातार दो बॉल पर चौका और छक्का लगाकर खाता खोला था।
4 of 10
चेतन चौहान
1979 में ओवल टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड सुनील गावस्कर और चेतन चौहान के नाम है। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच 213 रन की साझेदारी हुई थी।
विज्ञापन
5 of 10
चेतन चौहान
चेतन चौहान बिना शतक लगाए टेस्ट करियर में 2 हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर हैं। सालों तक उनके नाम ये अनोखा रिकॉर्ड दर्ज रहा।
विज्ञापन
6 of 10
चेतन चौहान
साल 1981 में चेतन चौहान का इंटरनेशनल क्रिकेट से सफर खत्म हो गया लेकिन 1985 में उन्होंने कम्पेटेटिव मैच खेला। इसके बाद उन्होंने राजनीति की तरफ से रुख करते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ज्वाइन किया। वह यूपी के अमरोहा से दो बार के सांसद हैं और फिलहाल यूपी सरकार में मंत्री हैं।
विज्ञापन
7 of 10
चेतन चौहान
साल 1980 में चेतन चौहान मे एडिलेड क्रिकेट एकेडमी ज्वाइन किया। वहां वह तीन साल तक कप्तान और कोच की भूमिका अदा की।
8 of 10
चेतन चौहान
चेतन चैहान टीम के इंडिया के मैनेजर भी रह चुके हैं। साल 2001 में भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान वह टीम इंडिया के मैनेजर थे, जिसमें टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को कोलकाता में हुए ऐतिहासिक टेस्ट में मात दी थी। इसके बाद उन्होंने 2007-08 में भी मैनेजमेंट में रहकर टीम इंडिया के लिए अहम भूमिका निभाई थी।
9 of 10
चेतन चौहान
चौहान ने अपने क्रिकेट करियर में 40 टेस्ट और 7 वन-डे मैच खेले हैं। टेस्ट में 40 मैचों में 31.57 के औसत से 2084 रन बनाए, जिसमें 16 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, वन-डे करियर में 7 मैचों में 21.86 के औसत से 153 रन बनाए।
निरीक्षण के दौरान खेल मंत्री चेतन चौहान बैटिगं करते हुये
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा उन्होंने अपने प्रथम श्रेणी करियर में 179 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 11,143 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 21 शतक और 59 अर्धशतक लगाए। मगर उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में एक भी शतक नहीं लगा सके।