टीम इंडिया में इस समय के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा हैं और आज 2 सितंबर को 28 साल के हो रहे हैं। 6 फीट 4 इंच लंबे इशांत की पहचान उनके लंबे बालों से भी होती है। जानते हैं उनके 29वें जन्मदिन पर करियर और जीवन से जुड़ी 7 खास बातें।
विज्ञापन
हैप्पी बर्थडे इशांतः पहली बार टीम इंडिया में चयन होने पर हुआ था विवाद
2 of 8
इशांत शर्मा
- फोटो : getty
लंबे बालों वाले इशांत शर्मा पहली बार उस समय सुर्खियों में आए जब दिसंबर 2006 में दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर गई टीम इंडिया वहां टेस्ट सीरीज खेल रही थी और इस बीच 18 साल के इशांत को तीसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया में शामिल करने की घोषणा कर दी गई। फिर इसके बाद यह खबर आई कि उन्हें वहां नहीं भेजा जा रहा। युवा इशांत को लंबे समय तक इस मामले में कुछ स्पष्ट जानकारी नहीं थी। बाद में बीसीसीआई की ओर से यह कहा गया कि वह अभी घरेलू क्रिकेट पर ध्यान दें और अफ्रीका नहीं जा रहे।
विज्ञापन
हैप्पी बर्थडे इशांतः पहली बार टीम इंडिया में चयन होने पर हुआ था विवाद
3 of 8
इशांत शर्मा
- फोटो : Getty
दिसंबर 2006 में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गई टीम इंडिया के लिए सीरीज के बीच में चयनित होने के बाद भी रवाना होने का मौका गंवाने के 5 महीने बाद इशांत शर्मा को टीम इंडिया में शामिल होने का मौका मिल ही गया। उन्होंने ढाका में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट करियर शुरू किया। अब तक वह 72 टेस्ट मैच खेल चुके हैं।
हैप्पी बर्थडे इशांतः पहली बार टीम इंडिया में चयन होने पर हुआ था विवाद
4 of 8
इशांत शर्मा
- फोटो : फाइल फोटो
दोस्तों में लंबू के नाम से चर्चित इशांत शर्मा 2011 में सबसे कम उम्र में 100 टेस्ट विकेट लेने पांचवें सबसे युवा गेंदबाज बने। जबकि 2013 में सबसे तेज 100 वनडे विकेट लेने वाले टीम इंडिया के पांचवें सबसे तेज गेंदबाज बने।
विज्ञापन
हैप्पी बर्थडे इशांतः पहली बार टीम इंडिया में चयन होने पर हुआ था विवाद
5 of 8
इशांत शर्मा
- फोटो : फाइल फोटो
इशांत शर्मा के नाम सिर्फ शानदार रिकॉर्ड ही दर्ज नहीं है, बल्कि कुछ अनचाहे रिकॉर्ड भी उनके नाम हैं। वनडे में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन देने का संयुक्त रिकॉर्ड इशांत के नाम दर्ज है। उन्होंने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक ओवर में 30 रन लुटाए थे। इससे पहले युवराज ने 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ एक ही ओवर में 30 रन खर्च कर डाले थे।
विज्ञापन
हैप्पी बर्थडे इशांतः पहली बार टीम इंडिया में चयन होने पर हुआ था विवाद
6 of 8
इशांत शर्मा
- फोटो : getty
6 फीट 4 इंच लंबे इशांत शर्मा टीम इंडिया के ऐसे 11वें गेंदबाज बने जिन्होंने टेस्ट में 150 से भी ज्यादा विकेट झटके हैं। उन्होंने यह उपलब्धि अपने 53वें टेस्ट में हासिल की थी। आज उनके नाम 72 टेस्ट मैचों में कुल 209 विकेट दर्ज हैं। टेस्ट के अलावा उन्होंने वनडे में 115 (80 मैच) और टी-20 में 8 विकेट (14 मैच) भी लिए हैं।
विज्ञापन
हैप्पी बर्थडे इशांतः पहली बार टीम इंडिया में चयन होने पर हुआ था विवाद
7 of 8
रिंग सेरेमनी में अपनी मंगेतर प्रतिमा सिंह को अंगूठी पहनाते क्रिकेटर ईशांत शर्मा।
क्रिकेट करियर के इतर इशांत शर्मा ने इसी साल जून में भारत की बॉस्केटबॉल खिलाड़ी प्रतिमा सिंह से सगाई कर ली और दिसंबर में प्रतिमा के साथ परिणय सूत्र में बंधेंगे। प्रतिमा बनारस की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। बास्केटबाल में प्रतिमा सिंह की पहचान ‘सिंह सिस्टर्स’ के रूप में हैं। पांच बहनों में प्रतिमा सबसे छोटी हैं।
हैप्पी बर्थडे इशांतः पहली बार टीम इंडिया में चयन होने पर हुआ था विवाद
8 of 8
इशांत शर्मा
- फोटो : getty
इशांत शर्मा भारत के उन चुनिंदा तेज गेंदबाजों में शामिल हैं जिन्होंने 150 किमी प्रति घंटा की स्पीड से गेंदबाजी की है। आईपीएल में उन्होंने एक बार 152 किमी प्रति घंटा की स्पीड से गेंद डाली थी। वह कई बार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से गेंद डाल चुके हैं।