'दादा' नाम से मशहूर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। गांगुली को टीम इंडिया के दिग्गज कप्तानों में से एक माना जाता है। यह सभी जानते हैं कि टीम को जीत तक ले जाने का जज्बा सौरव गांगुली से मिला। 1972 को कोलकाता के बेहाला में जन्मे दादा अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेलते हैं लेकिन मैदान के बाहर बतौर क्रिकेट प्रशासक अपनी दमदार छवि रखते हैं। आक्रामक कप्तानी करने में माहिर गांगुली ने न सिर्फ अपने खिलाड़ियों में जोश भरा बल्कि टीम को दुनिया के किसी भी मैदान पर जीत हासिल करने का जज्बा दिया। आइये जानते हैं 'प्रिंस ऑफ कोलकाता' सौरव गांगुली को दादा बनाने वाले वो 5 खास लम्हें, जिनकी अगुआई में टीम इंडिया ने कई नायाब जीत हासिल की।