दिल्ली से मुंबई तक के सफर के लिए राजधानी ट्रेन में एसी-1 का किराया 4,760 रुपये है, एसी-2 का किराया 3,110 रुपये है और एसी-3 का किराया है 2,245 रुपये। वहीं अगर आप विमान से सफर करना चाहते हैं तो इकोनॉमी क्लास का किराया महज 2,920 रुपये पड़ेगा। यानि इसका टिकट आपको एसी-1 और एसी-2 से भी ज्यादा सस्ता पड़ेगा।