फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी ही नहीं, वर्ल्ड कप में भी हुए हैं कई बड़े उलटफेर

Sun, 11 Jun 2017 07:38 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
1 of 6
टीम इंडिया - फोटो : ESPN
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी हो या वर्ल्ड कप, कई 'अनजानी' टीमों ने बड़े नामों को अपना शिकार बनाया है। वर्ल्ड कप हो या चैंपियंस ट्रॉफी, कई बड़ी टीमें उलटफेर का शिकार हुईं है। अतिआत्मविश्वास कह दीजिए या विपक्षी को हल्के में लेने का नतीजा, बड़ी टीमों का जीत का जायका जरूर बिगड़ा है। वर्ल्ड कप में उलटफेर का शिकार बनी टीमों को कई बार बाहर भी होना पड़ा है। जानिए वर्ल्ड कप के सबसे बड़े उलटफेर:
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी ही नहीं, वर्ल्ड कप में भी हुए हैं कई बड़े उलटफेर

2 of 6
केन्या (विश्व कप 2003)
केन्या Vs श्रीलंका (2003)
विश्व कप 2003 में कुछ ऐसा हुआ, जो किसी ने सोचा भी नहीं होगा। इस टूर्नामेंट केन्या की टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए केन्या ने 210 रन बनाए। जवाब में अट्टापट्टू, जयसूर्या, जयवर्धने और संगाकार के होनें के बाद भी श्रीलंका 157 रन पर ही सिमट गई। इस मैच में लेग स्पिनर कॉलिंस ओबुया ने 5 विकेट चटकाए। यह जीत सभी के लिए आवाक करने वाली थी।
 
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी ही नहीं, वर्ल्ड कप में भी हुए हैं कई बड़े उलटफेर

3 of 6
जिंबाब्वे (विश्व कप 1999)
भारत Vs जिंबाब्वे (1999)
केन्या को पहले मैच में हराने के बाद जिंबाब्वे ने 1999 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा उलटफेर किया। एंडी फ्लावर ने 68 रन और ग्रांट फ्लावर 45 रन की शानदार पारी खेलते हुए भारत को 253 रन की चुनौती की। हेनरी ओलंगा की शानदार गेंदबाजी के चलते टीम अंतिम 2 ओवरों भारत को 9 रन की दरकार थी। फिर भी भारत 3 रन से हार गया।

चैंपियंस ट्रॉफी ही नहीं, वर्ल्ड कप में भी हुए हैं कई बड़े उलटफेर

4 of 6
आयरलैंड (विश्व कप 2007)
पाकिस्तान Vs आयरलैंड (2007)
आईसीसी वर्ल्ड कप 2007 के दौरान पाकिस्तान रैंकिंग में तीसरे नंबर पर मौजूद थी। सुपर-8 की प्रबल दावेदार मानी जा रही पाकिस्तान ने जमैका के मैदान में आयरिश टीम के आगे घुटने टेक दिए। ट्रेंट जॉन्स्टन की टीम के आगे पाकिस्तान की 132 रन पर ही ढेर हो गई और आयरलैंड को 3 विकेट से जीत मिली। पाकिस्तान इस हार के बाद बाहर हो गया।
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी ही नहीं, वर्ल्ड कप में भी हुए हैं कई बड़े उलटफेर

5 of 6
बांग्लादेश (विश्व कप 2007)
बांग्लादेश Vs भारत (2007)
आईसीसी वर्ल्ड कप 2007 में सिर्फ पाकिस्तान ही उलटफेर का शिकार नहीं हुआ। भारत को भी बांग्लादेश की टीम ने करारी मात देकर उसका पत्ता साफ किया। पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले गए इस मैच में भारत सिर्फ 191 रन पर ही सिमट गया। हबीबुल बशर की कप्तानी में बांग्लादेश ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत ने बांग्लादेश क्रिकेट की काया ही पलट कर रख दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी ही नहीं, वर्ल्ड कप में भी हुए हैं कई बड़े उलटफेर

6 of 6
केविन ओ'ब्रायन
इंग्लैंड Vs आयरलैंड (2011)
2007 विश्व कप में पाकिस्तान को बाहर करने के बाद आयरलैंड ने अगले वर्ल्ड कप में इंग्लैंड का पत्ता कट किया। बंगलूरू के चिन्नास्वामी में 327 रन का स्कोर खड़ा करने बाद भी इंग्लैंड मैच हार गया। 111 रन पर 5 विकेट गंवा देने वाली आयरिश टीम के लिए केविन ओ ब्रायन ने वर्ल्ड कप का सबसे तेज शतक जड़ते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें