ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को दूसरे टेस्ट के पांचवे व अंतिम दिन पाकिस्तान को एक पारी और 18 रन से हरा दिया। पाक की पहली पारी 443/9 (पारी घोषित) के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पांचवें दिन अपनी पहली पारी 624/8 के स्कोर पर घोषित की।
विज्ञापन
पारी की करारी हार के साथ टूटा पाकिस्तान का सपना
2 of 10
क्रिकेट
इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने पाक को अंतिम दिन के तीसरे सत्र में 163 के स्कोर पर ऑलआउट करके मैच के साथ सीरीज जीती। मैच में 165 की नाबाद पारी खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ को ‘मैन ऑफ़ द मैच’ चुना गया।
विज्ञापन
पारी की करारी हार के साथ टूटा पाकिस्तान का सपना
3 of 10
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
तीन मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 की अजय बढ़त बना ली है। इसी के साथ पाकिस्तान का ऑस्ट्रेलिया को उसी की जमीन पर पहली बार सीरीज हराने का सपना टूट गया। पहला टेस्ट डे-नाईट खेला गया था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 39 रन से हराया था।
पारी की करारी हार के साथ टूटा पाकिस्तान का सपना
4 of 10
स्टीव स्मिथ
दूसरे टेस्ट के चौथे दिन का खेल बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका था। चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया के पास 22 रन की बढ़त थी और उसके 4 विकेट बाकी थे। अंतिम दिन खेल जल्दी शुरू हुआ और स्टीव स्मिथ ने अपनी पारी तेजी से 65 रन जोड़े तथा वह अंत तक नाबाद रहे।
विज्ञापन
पारी की करारी हार के साथ टूटा पाकिस्तान का सपना
5 of 10
मिचेल स्टार्क
स्मिथ को मिचेल स्टार्क (84) का अच्छा साथ मिला। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 154 रन की साझेदारी की। स्टार्क ने सिर्फ 91 गेंदों में 3 चौको व सात छक्कों की मदद से 84 रन बनाए। उन्हें सोहैल खान ने असद शफीक के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा।
विज्ञापन
पारी की करारी हार के साथ टूटा पाकिस्तान का सपना
6 of 10
क्रिकेट
इसके बाद नाथन लायन को यासिर शाह ने अपनी ही गेंद पर कैच लेकर आउट किया और ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट के नुकसान पर 624 रन बनाए और अपनी पारी घोषित कर दी। ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान पर 181 रन की बढ़त बनाई।
विज्ञापन
पारी की करारी हार के साथ टूटा पाकिस्तान का सपना
7 of 10
मिचेल स्टार्क
टेस्ट ड्रॉ की तरफ बढ़ रहे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने जान फूंक दी। खराब शुरुआत के बाद पाकिस्तान ने नियमित अंतराल में विकेट गंवाए। मिचेल स्टार्क ने चार विकेट लेकर पाक को दो सत्रों के भीतर ऑलआउट करने में अहम भूमिका निभाई।
पारी की करारी हार के साथ टूटा पाकिस्तान का सपना
8 of 10
असद शफीक
ऑफस्पिनर नाथन लायन ने पाकिस्तान का मध्यक्रम उधेड़ कर रख दिया। उन्होंने अनुभवी यूनिस खान, कप्तान मिस्बाह उल हक और असद शफीक को अपनी फिरकी के जाल में फंसाया। पाक की तरफ से अजहर अली और सरफ़राज़ अहमद ने क्रमशः 43-43 रन की पारी खेली।
पारी की करारी हार के साथ टूटा पाकिस्तान का सपना
9 of 10
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए। नाथन लायन ने तीन और जोश हेजलवुड ने दो विकेट लिए। जैक्सन बर्ड को एक सफलता मिली। अंतिम टेस्ट 3 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा।
पाकिस्तान टीम इस साल 5 लगातार टेस्ट हारी चुकी है। इससे पहले 1999-00 में भी लगातार 5 टेस्ट हारी थी पाकिस्तानी टीम। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया ने अपना सर्वाधिक स्कोर बनाया। इससे पहले उसका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 604 रन था जो इंग्लैंड के खिलाफ 1937 में बनाए थे।