सुप्रीम कोर्ट द्वारा बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और सचिव अजय शिर्के को बर्खास्त किए जाने के बाद राज्य क्रिकेट संघों के शीर्ष पदों पर बैठे दिग्गजों का सिंहासन डोलने लगा है। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय दिए जाने के बाद राज्य क्रिकेट संघों के कई दिग्गज अपने पद छोड़ रहे हैं। आइए नजर डालते हैं उन दिग्गजों पर जिन्होंने हाल ही में राज्य संघों के पदों से इस्तीफा दिया...
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट में फैला लोढा समिति का डर, इन दिग्गजों पर गिरी गाज
2 of 5
jyotiraditya scindia
ज्योतिरादित्य सिंधिया और संजय जगदाले(मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन)
सुप्रीम कोर्ट के आदेश की रोशनी में मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया और सचिव संजय जगदाले सहित राज्य क्रिकेट संघ के चार आला पदाधिकारियों की कुर्सी चली गई। एमीपीसीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोहित पंडित ने बताया, लोढ़ा समिति की सिफारिशों के पालन से संबंधित सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेश के बाद सिंधिया, जगदाले और एमपीसीए के दो उपाध्यक्ष एमके भार्गव और अशोक जगदाले अपने आप पदमुक्त हो गए हैं। लोढ़ा समिति की सिफारिशों के मुताबिक बीसीसीआई और राज्य क्रिकेट संघों में कोई भी व्यक्ति कुल नौ साल से अधिक वक्त तक पद पर नहीं रह सकता। ज्योतिरादित्य सिंधिया और जगदाले को एमपीसीए की प्रबंध समिति के अलग-अलग पदों पर रहते नौ साल से ज्यादा का वक्त हो गया है इसलिए वो पद से हट गए हैं। एमके भार्गव और अशोक जगदाले की उम्र 70 साल से ज्यादा है।
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट में फैला लोढा समिति का डर, इन दिग्गजों पर गिरी गाज
3 of 5
दिलीप वेंसरकर
दिलीप वेंसरकर(मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन)
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और पूर्व मुख्य चयनकर्ता दिलीप वेंसरकर ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले शरद पवार ने 17 दिसंबर को एमसीए के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। वेंसरकर ने एमसीए को लिखे अपने पत्र में कहा कि मैं 2 जनवरी 2017 के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मद्देनजर संघ के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा पद से इस्तीफा देता हूं। एमके भार्गव और अशोक जगदाले की उम्र 70 साल से ज्यादा है,
भारतीय क्रिकेट में फैला लोढा समिति का डर, इन दिग्गजों पर गिरी गाज
4 of 5
बृजेश पटेल
बृजेश पटेल( कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन)
कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन ने अपने बयान में कहा है कि केसीए के अध्यक्ष पीआर अशोक आनंद, सचिव बृजेश पटेल और कोषाध्यक्ष पी दयानंद पाई ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को ध्यान में रखते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इन तीनों ने तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
भारतीय क्रिकेट में फैला लोढा समिति का डर, इन दिग्गजों पर गिरी गाज
5 of 5
निरंजन शाह
निरंजन शाह (सौराष्ट्र क्रिकेट संघ)
दिग्गज क्रिकेट प्रशासक और सौराष्ट्र क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सचिव निरंजन शाह सहित सार शीर्ष अधिकारियों ने अपने पद से हटने की पुष्टी की है। बीसीसीआई के पूर्व उपाध्यक्ष रहे शाह और अन्य चार पदाधिकारी 70 साल की उम्र के दायरे के जाल में फंस गए हैं। निरंजन शाह(सचिव) 72, लालभाई राठौड(अध्यक्ष) 82, नाथाभाई सिसौदिया(उपाध्यक्ष) 90, और बालसिंह सिंह सरवैया(उपाध्यक्ष) 86 वर्ष के हो गए थे।