फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvWI: मैच से ठीक पहले भारत को लगा बड़ा झटका, वन-डे सीरीज से बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी

Sat, 14 Dec 2019 08:51 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
वेस्टइंडीज के खिलाफ 15 दिसंबर से शुरू होने वाले तीन मैचों की वन-डे सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार चोट की वजह से वन-डे सीरीज से बाहर हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक चोटिल भुवनेश्वर कुमार की जगह शार्दुल ठाकुर को टीम में शामिल किया गया है।

विज्ञापन

2 of 6
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला रविवार को चेन्नई के चेपक स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके ठीक दो दिन पहले टीम इंडिया के लिए यह एक तगड़ा झटका है। पहले ही चोट से परेशान रहे भुवनेश्वर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में वापसी की थी। भुवनेश्वर कुमार टी-20 सीरीज में खेले थे और इस दौरान उनकी ग्रोइन इंजरी एक बार फिर उभर गई है, जिसके चलते वह वन-डे सीरीज से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन

3 of 6
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले साल आईपीएल में चोट के कारण परेशान रहे भुवी विश्व कप के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ मैनचेस्टर में 2.4 ओवर के बाद मांसपेशियों में खिंचाव के कारण हट गए थे। उसके बाद सेमीफाइनल में लौटे थे। अगस्त में वेस्टइंडीज के खिलाफ फिर उन्हें चोट की समस्या हुई और उन्हें रिहैबिलिटेशन के लिए राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में समय गुजारना पड़ा। 

4 of 6
क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार - फोटो : social media
चोट के चलते वह ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी टीम का हिस्सा नहीं थे। अगर भुवी की चोट ज्यादा गंभीर हुई तो उनकी जगह युवा तेज गेंदबाज नवदीप सैनी, खलील अहमद और शार्दुल ठाकुर को उनकी जगह शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : social Media
भुवनेश्वर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मुंबई टी-20 में 41 रन देकर दो विकेट लिए थे। उन्होंने चार महीने बाद हाल ही में विंडीज के खिलाफ सीरीज से टीम में वापसी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
वेस्टइंडीज के खिलाफ वन-डे सीरीज के लिए भारतीय टीम- विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, मयंक अग्रवाल, केदार जाधव, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, लोकेश राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, दीपक चाहर, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें