भुवनेश्वर कुमार
साल 2013 में श्रीलंका के विरुद्ध खेले गए इस वन-डे मैच में भुवी के मैजिकल स्पैल को भला कैसे भुलाया जा सकता है। इस मैच में भुवी ने 6 ओवरों में 8 रन देकर 4 विकेट लिए थे। इस कड़ी में भुवी ने महेला जयवर्धने,
कुमार संगकारा, लाहिरु थिरिमाने और उपुल थरंगा को शिकार बनाया था। इस मैच में टीम इंडिया ने 178 रन के आसान से लक्ष्य को 26 ओवरों में हासिल कर फाइनल में जगह पक्की की थी।