ऑनलाइन शादियों के रिश्ते ढूंढने की सेवा देने वाली कंपनी भारत मैट्रिमोनी ने क्रिकेट खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को अपना ब्रांड एम्बेस्डर बनाया है। सोमवार को कंपनी ने जानकारी दी कि वह जल्द ही धोनी की मौजूदगी वाला एक विज्ञापन अभियान शुरू करेगी। यह विज्ञापन प्रिंट, रेडियो, टेलीविजन एवं होर्डिंगों पर दिखाई देगा।