फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेले पिता ने की थी भाई-बहन की हत्या! खबर पढ़ते ही तमतमाए बेन स्टोक्स

Sat, 12 Oct 2019 12:15 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बेन स्टोक्स - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर और विश्व कप 2019 के हीरो बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड के एक अखबार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। अखबार ने स्टोक्स के निजी जिंदगी और उनके परिवार पर एक खबर छापा था, जिससे नाराज होकर बेन स्टोक्स ने 'द सन' नामक अखबार पर कानूनी कार्रवाई की है। अखबार ने पिछले महीने एक खबर प्रकाशित की थी कि, स्टोक्स के पैदा होने के तीन साल पहले न्यूजीलैंड में उनकी मां के पहले पति ने उनके सौतेले भाई और बहन की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

2 of 5
ben stokes
ब्रिटिश अखबार 'द गार्जियन' की रिपोर्ट के मुताबिक स्टोक्स और उनकी मां देबोराह ने 'द सन' अखबार के खिलाफ उनकी निजता पर हमला करने और उस दुखद अतीत को दोबारा सामने लाने के लिए कानूनी कार्रवाई की है, जिसे वे बहुत पहले भूला चुके हैं, लेकिन द सन' ने कहा  है कि उन्हें इस खबर में स्टोक्स के परिवार के एक सदस्य ने मदद की है, जिसके आधार पर उन्होंने स्टोक्स के परिवार से जुड़ी 31 साल पुरानी बात को छापा है। स्टोक्स ने उनके परिवार से जुड़ी खबर के प्रकाशित होने के बाद अखबार की कड़ी निंदा भी की थी और इसे बेहद घटिया बताया था।
विज्ञापन

3 of 5
बेन स्टोक्स - फोटो : ESPN
'द सन' अखबार के प्रवक्ता ने इस पूरे मामले पर कहा कि, बेन स्टोक्स और उनकी मां के के प्रति 'द सन' पूरी सहानुभूति रखता है, लेकिन यह सभी को जानना जरूरी है कि इस खबर को करने में उनके परिवार के किसी सदस्य ने भी मदद की थी। सदस्य ने हमें जानकारी और तस्वीरें प्रदान उपलब्ध कराई थीं। प्रवक्ता ने आगे बताया कि बेन स्टोक्स का 'द सन' बहुत आदर करता है और हम इस साल उनके द्वारा किए गए शानदार प्रदर्शन का जश्न मना रहे हैं। खबर को प्रकाशित करने से पहले हमने स्टोक्स से संपर्क किया था और कभी भी उन्होंने या उनके प्रतिनिधियों ने हमें इस खबर को प्रकाशित करने से मना नहीं किया था।

4 of 5
बेन स्टोक्स अपने पिता के साथ - फोटो : social Media
मामला 31 साल पहले का है, जब बेन स्टोक्स की मां के पूर्व पति ने स्टोक्स के सौतेले भाई और बहन की हत्या कर दी थी। यह रिपोर्ट कातिल सौतेले पिता रिचर्ड डन की 49 साल की बेटी जैकी डन के हवाले से लिखी गई है। रिचर्ड डन और मां डेब अलग रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बेन स्टोक्स - फोटो : bbc
अप्रैल 1988 में स्टोक्स के जन्म से पहले सौतेले पिता (रचर्ड डन) ने उनकी आठ साल की सौतेली बहन ट्रेसी और चार साल के सौतेले भाई एंड्रयू को गोली मार दी थी। 39 साल के बेरोजगार रिचर्ड डन को पता चला कि डेब की रग्बी कोच से दोस्ती हो गई है। इसी के बाद रिचर्ड डन ने इस वारदात को अंजाम दिया था।  रिपोर्ट में आगे लिखा गया है कि 12 साल के बेन स्टोक्स लेकर उनके माता-पिता इंग्लैंड चले गए थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें