फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड का बेस्ट ऑलराउंडर बनने की तरफ बढ़ रहे स्टोक्स ने बताया सफलता का राज

Fri, 08 Sep 2017 02:54 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 5
बेन स्टोक्स - फोटो : icc
इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे व अंतिम टेस्ट के पहले दिन अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन किया। उन्होंने लॉर्ड्स स्टेडियम में सिर्फ 22 देकर 6 विकेट लिए और वेस्टइंडीज को 123 रन पर समेट दिया।
विज्ञापन

2 of 5
बेन स्टोक्स - फोटो : ESPN
क्रिकेट के मक्का कहे जाने लॉर्ड्स पर दर्शक इस उम्मीद से आए थे कि तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को 500वां टेस्ट विकेट लेने वाला इंग्लैंड का पहला गेंदबाज बनते देखे। एंडरसन ने शुरुआत में दो विकेट लेकर फैंस को खुश भी किया, लेकिन फिर पूरे दिन का आकर्षण बेन स्टोक्स बने। 
विज्ञापन

3 of 5
बेन स्टोक्स
इंग्लिश ऑलराउंडर ने एंडरसन के 500वें विकेट का इंतजार भी बढ़ाया, लेकिन उन्होंने अपनी टीम को पहले ही दिन बेहद मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। डरहम के तेज गेंदबाज ने 14।3 ओवर में 22 रन देकर 6 कैरीबियाई बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया।

4 of 5
बेन स्टोक्स - फोटो : Cricbuzz
दिन का खेल खत्म होने के बाद बेन स्टोक्स ने खुलासा किया कि उनकी सफलता के पीछे किसका हाथ हैं। स्टोक्स ने कहा कि इंग्लैंड के गेंदबाजी ओटिस गिब्सन के कारण ही वो बेहतरीन प्रदर्शन करने में सफल हुए। उन्होंने कहा, 'वो गिब्सन ही हैं, जिनकी वजह से मैं ऐसा प्रदर्शन करने में सफल हुआ। गिब्सन ने मेरा प्रदर्शन सुधारने के लिए बहुत मेहनत की। उन्होंने घंटो मेरे खेल पर काम किया और तकनीकी जानकारी भी बताई। अगर वो नहीं होते तो निश्चित ही बोल सकता हूं कि मैं इस स्तर का प्रदर्शन नहीं कर पाता।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बेन स्टोक्स - फोटो : ESPN
बता दें कि वेस्टइंडीज के पूर्व महान गेंदबाज ओटिस गिब्सन का इंग्लैंड क्रिकेट टीम के साथ यह आखिरी टेस्ट मैच है। इसके बाद गिब्सन दक्षिण अफ्रीका के प्रमुख कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें