श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के लिए चयनकर्ताओं ने भारतीय टीम की घोषणा करने के साथ-साथ एक बड़ा बदलाव भी किया। पिछले कुछ महीने से खाली पड़े वनडे टीम के उपकप्तानी के पद को भर दिया। रोहित शर्मा को टीम का उपकप्तान बनाया गया है।
विज्ञापन
श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में उतरने के लिए बेताब हैं रोहित
2 of 6
रोहित शर्मा
तकरीबन 10 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर के बावजूद रोहित अपनी जगह टेस्ट टीम में पक्की नहीं कर पाए हैं लेकिन उपकप्तान बनने के बाद रोहित ने कहा, सबसे पहले टीम का उपकप्तान बनाए जाना मेरे लिए सम्मान की बात है। 10 साल पहले तक मैं केवल भारत के लिए खेलने के बारे में सोचता था लेकिन अब टीम का उपकप्तान नियुक्त होने के बाद बेहद खुशी हो रही है।
विज्ञापन
श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में उतरने के लिए बेताब हैं रोहित
3 of 6
रोहित शर्मा
- फोटो : icc
20 अगस्त से वनडे सीरीज शुरू हो रही है और इसी मैच से मेरे ऊपर जिम्मेदारी आएगी और मेरी जो भूमिका होगी मैं उसे अच्छी तरह निभाऊंगा। मैं इसके बारे में ज्यादा नहीं सोच रहा हूं। मैं सिर्फ उस समय का लुत्फ उठाना चाहता हूं। मैदान पर अतिरिक्त जिम्मेदारी का भार उठाने के रोहित आदी हैं। उन्होंने आईपीएल में मुंबई इंडियंस को तीन बार चैंपियन बना चुके हैं।
श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में उतरने के लिए बेताब हैं रोहित
4 of 6
रोहित शर्मा
- फोटो : ipl official web
जब रोहित से आईपीएल और नई जिम्मेदारी में अपने नए रोल के बारे में तुलना करने को कहा गया तो रोहित ने कहा, इन दोनों में बहुत अंतर है। लेकिन उत्साह और ऊर्जा का स्तर दोनों में एक जैसा होता है। ऐसे कोई बड़ा बदलाव नहीं होने वाला है, यहां मैं उपकप्तान हूं, वहां कप्तान था इसलिए वहां ज्यादा इनवॉल्व था। यहां मेरी भूमिका थोड़ी कम होगी लेकिन मैं मैदान में बतौर उपकप्तान उतरने के लिए बेकरार हूं।
विज्ञापन
श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में उतरने के लिए बेताब हैं रोहित
5 of 6
रोहित शर्मा
- फोटो : pti
टेस्ट क्रिकेट में स्थाई जगह नहीं बना पाने पर रोहित ने कहा, दस साल बेहद तेजी से गुजर गए। इस दौरान मेरे करियर में कई उतार चढ़ाव आए लेकिन एक खिलाड़ी के करियर में ऐसा होता है। लेकिन आपको इस तरह के उतार चढ़ाव से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। पिछले दस साल में मैंने टीम इंडिया के लिए खेलने के लिए हर मौके का इंतजार किया।
श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में उतरने के लिए बेताब हैं रोहित
6 of 6
रोहित शर्मा
- फोटो : icc
मैंने जैसे जैसे स्कूल से मुंबई क्रिकेट खेला मुझे यह महसूस हुआ कि क्रिकेट दिन ब दिन टफ होती जा रही है। जब मैंने रणजी ट्रॉफी खेलना शुरु किया तब ये लक्ष्य था कि मुझे भारत के लिए खेलना है और एक बार मैंने अपने लक्ष्य को हासिल किया उसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। दस साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर के बावजूद आज भी रोहित हर दिन को एक नए दिन की तरह देखते हैं।