फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट के जन्मदाता देश में पहली बार होगा टेस्ट में यह कारनामा 

Wed, 16 Aug 2017 06:25 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
1 of 6
डे नाइट टेस्ट - फोटो : sky sports
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच एजबेस्‍टन में सीरीज का पहला टेस्ट गुरुवार 17 अगस्त से 21 अगस्त के बीच खेला जाना है। यह टेस्ट मैच दिन रात्रि का होगा। इससे पहले चार डे नाइट टेस्ट खेले गए हैं। यह पांचवां टेस्ट होगा। धुंधली रोशनी में गुलाबी गेंद से इंग्लैंड की धरती पर पहली बार इस तरह का टेस्ट खेला जाएगा। वेस्टइंडीज के लिए दिन रात्रि का यह दूसरा टेस्ट होगा वहीं इंग्लैंड के लिए दिन रात्रि का यह पहला टेस्ट होगा। इंग्लैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज एंड्रयू स्ट्रास ने इस आयोजन पर प्रसन्नता जाहिर की है। गुलाबी गेंद से दिन रात्रि के टेस्ट मैच की इस मुहिम की सराहना की है। उन्होंने कहा है कि इससे टेस्ट मैच और गुलजार होंगे। उनकी लोकप्रियता में इजाफा होगा। स्ट्रास ने कहा कि ऐसी कोशिश करके ही हम टेस्ट में और अधिक दर्शक जोड़ सकते हैं। 
विज्ञापन

धुंधली रोशनी में सबसे पहला टेस्ट कंगारुओं और कीवियों के बीच हुआ 

2 of 6
डे नाइट टेस्ट - फोटो : sportskeeda.com
27 नवंबर से 1 दिसंबर 2015 में एडीलेड ओवल में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच इस तरह का पहला टेस्ट खेला गया। जिसमें ऑस्ट्रेलिया तीन विकेट से ‌विजयी रहा। 
 
विज्ञापन

अक्टूबर 2016 में पाक और वेस्टइंडीज भिड़े

3 of 6
गुलाबी गेंद - फोटो : getty
13 से 17 अक्टूबर 2016  के बीच दुबई में पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच दिन रात्रि का दूसरा टेस्ट मैच हुआ। जिसमें पाकिस्तान ने 56 रन से जीत हासिल की थी। 
 

नवंबर 2016 में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुई टक्कर 

4 of 6
डे नाइट टेस्ट - फोटो : india today
24 से 28 नवंबर 2016 तक एडीलेड ओवल में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टेस्ट मैच हुआ। जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट से जीत हासिल की। 
    
विज्ञापन

दिसंबर 2016 में ऑस्ट्रेलिया और पाक टकराए 

5 of 6
पिंक बॉल
15 से 19 दिसंबर 2016 के बीच गाबा ब्रिसबेन में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान ने दिन रात्रि का चौथा टेस्ट खेला। जिसमें ऑस्ट्रेलिया 38 रनों से विजयी रहा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

छठा मैच पाक और लंका के बीच 19 से 23 अक्टूबर तक दुबई में होगा

6 of 6
डे नाइट टेस्ट - फोटो : cricket australia
इन पांच टेस्ट मैच के बाद छठा टेस्ट मैच पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच 19 से 23 अक्टूबर 2017 के बीच दुबई में प्रस्तावित है। इसी तरह सातवां टेस्ट मैच 2 से 6 दिसंबर 2017 के बीच ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एडीलेड ओवल में  खेला जाएगा। धुंधली रोशनी का आठवां टेस्ट न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच इडेन पार्क आकलैंड में 22 से 26 मार्च 2018 में खेला जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें