फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'Day Spl: सचिन 47वें जन्मदिन पर नहीं मनाएंगे जश्न, 22 साल पहले आज ही की थी वार्न की धुनाई

Fri, 24 Apr 2020 06:43 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

-शारजाह में त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में शतक जड़कर दिलाई थी भारत को यादगार जीत
-आज 47 साल के हो जाएंगे तेंदुलकर, पर नहीं मनाएंगे जन्मदिन
‘मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह विशेष बन गया था। स्टीव वॉ ने कहा था कि वे मुझसे हार गए। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने यह बात उस दिन कही थी जिस दिन मेरा 25वां जन्मदिन था। जन्मदिन पर इससे बेहतर कोई उपहार नहीं हो सकता था।’ -सचिन तेंदुलकर, एक साक्षात्कार में  
विज्ञापन
1 of 4
सचिन तेंदुलकर - फोटो : social media
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतकों का शतक जड़ने वाले सचिन तेंदुलकर ने इनमें से एक शतक 22 साल पहले अपने 25वें जन्मदिन यानि 24 अप्रैल को भी लगाया था। इस दौरान उन्होंने शेन वार्न की गेंदों की जमकर धुनाई कर इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को ऑटोग्राफ लेने के लिए मजबूर कर दिया था।

शारजाह में 24 अप्रैल 1998 को ऑस्ट्रेलिया का शातिर लेग स्पिनर भारतीय मास्टर ब्लास्टर के आगे नतमस्तक था। आखिर तीन दिन के अंदर दूसरी बार उनकी गेंदों की जमकर धुनाई हुई थी जिसे खुद वार्न ने भी स्वीकार किया था।
विज्ञापन

2 of 4
Sachin Tendulkar - फोटो : Twitter
नहीं मनाएंगे जन्मदिन
कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में अहम योगदान देने वाले चिकित्सकों, नर्सों, चिकित्सा सहयोगियों, पुलिसकर्मियों, सैन्यकर्मियों और सफाईकर्मियों के सम्मान में तेंदुलकर ने शुक्रवार को अपना 47वां जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है।
विज्ञापन

3 of 4
sachin warne
सचिन को मिले थे दो अनोखे उपहार :
भारत ने सचिन के दम पर शारजाह में तब त्रिकोणीय सीरीज जीती थी। इस बीच उन्हें दो अनोखे उपहार भी मिले थे। उन्हें मैन ऑफ द सीरीज और फाइनल में मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया था। जन्मदिन पर उन्हें सबसे बड़ा पुरस्कार किसी और ने नहीं बल्कि खुद वार्न ने दिया था। उन्होंने अपनी शर्ट निकाली और सचिन को उस पर ऑटोग्राफ देने के लिए कहा। यह उस टूर्नामेंट का यादगार क्षण बन गया था। सचिन को दूसरा बड़ा इनाम ऑस्ट्रेलिया के तत्कालीन कप्तान स्टीव वॉ ने दिया था। उन्होंने पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान कहा था कि उनकी टीम को भारत ने नहीं बल्कि सचिन ने हराया।
विज्ञापन

4 of 4
सचिन तेंदुलकर - फोटो : social media
बनाए थे 134 रन :
फाइनल में भारत के सामने 273 रन का लक्ष्य था। सचिन ने 134 रन बनाए और भारत को जीत दिलाई। स्टेडियम में मौजूद 25 हजार दर्शकों ने सचिन से वार्न पर छक्का जड़ने की मांग की तो इस स्टार बल्लेबाज ने आगे बढ़कर गेंदबाज के सिर के ऊपर से छक्का लगा दिया था। कमेंटेटर टोनी ग्रेग ने वार्न और फिर माइकल कास्प्रोविच पर लगाए गए सचिन के छक्कों को देखकर कहा था,‘अगर कोई (डॉन) ब्रैडमैन के बेहद करीब है, तो यह छोटे कद का इंसान है।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें