फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा शहीदों को BCCI का सलाम, पीड़ित परिवारों को 20 करोड़ की मदद

Sun, 17 Mar 2019 09:08 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
पुलवामा में शहीद जवान - फोटो : ANI
बीसीसीआई ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए परिवारों की मदद के लिए आर्मी वेल्फेयर फंड में 20 करोड़ रुपये दान देने का फैसला किया है। इस हमले में कम से कम 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे। 
 
विज्ञापन

2 of 4
बीसीसीआई
पता चला है कि बीसीसीआई के अधिकारी भारतीय सैन्य बलों (सेना, वायु सेना और नौसेना) के वरिष्ठ अधिकारियों को 23 मार्च को चेन्नई में आईपीएल के शुरूआती मैच के दिन आमंत्रित करने की योजना बना रहे हैं। इसमें चेन्नई सुपरकिंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा।
 
विज्ञापन

3 of 4
bcci
बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, 'हां, सीओए ने 'आर्मी वेल्फेयर फंड' के लिए 20 करोड़ रूपये की मंजूरी दी है। शुरूआती दिन महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली दोनों ही मौजूद होंगे।'
विज्ञापन

4 of 4
विनोद राय
सीओए ने आईपीएल के लिये भव्य उद्घाटन समारोह नहीं करने के बजाय इसकी राशि को सैन्य बलों की मदद के लिए देने का फैसला किया था। उनके अनुसार, 'आईपीएल का उद्घाटन समारोह का बजट पिछले साल 15 करोड़ रूपये के करीब रहा था। फैसला किया गया कि बीसीसीआई इसे बढ़ाकर 20 करोड़ रूपये कर देगा। इस राशि को आर्मी वेल्फेयर फंड और राष्ट्रीय रक्षा कोष को दिया जाएगा।' इनपुट-भाषा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें