फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूसुफ पठान को लगा झटका, बीसीसीआई ने एनओसी पर लिया यू टर्न 

Thu, 16 Feb 2017 04:41 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Yusuf Pathan, KKR - फोटो : PTI
विस्फोटक बल्लेबाज यूसुफ पठान की किसी विदेशी टी-20 क्रिकेट लीग में खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी बनने की आशाएं उस वक्त धूमिल हो गईं जब बीसीसीआई ने उन्हें सिंगापुर में आयोजित होने वाली टी-20 लीग में भाग लेने के लिए दी गई अनुमति वापस ले ली। 
विज्ञापन

यूसुफ पठान को लगा झटका, बीसीसीआई ने एनओसी पर लिया यू टर्न 

2 of 6
yusuf pathan - फोटो : pti
यूसुफ पठान ने  शनिवार को यह जानकारी दी थी कि वह हांगकांग टी-20 ब्लिट्ज की कोलून कैन्टन्स टीम के लिए खेलेंगे। इस लीग का आयोजन 8 से 12 मार्च के बीच होगा। यूसुफ पठान ने उन्हें इस लीग में खेलने देने की अनुमति देने के लिए बीसीसीआई और बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन को धन्यवाद दिया था। 
विज्ञापन

यूसुफ पठान को लगा झटका, बीसीसीआई ने एनओसी पर लिया यू टर्न 

3 of 6
Yusuf Pathan, KKR - फोटो : PTI
इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई ने पठान को अनुमति देने के कुछ दिन बाद इसलिए वापस लेनी पड़ी  क्योंकि उनके बाद अन्य कई खिलाड़ियों ने दुनियाभर में होने वाली लीग्स में भाग लेने के लिए अनुमति के लिए आवेदन मांगना शुरू कर दिया। लंबे समय से बीसीसीआई अपने खिलाड़ियों को विदेशी लीग्स में खेलने की अनुमति नहीं दे रहा था। क्योंकि यदि ऐसा होता है तो विदेशी लीग्स आईपीएल को चुनौती देने लगेंगी। और इसके कारण बीसीसीआई को बड़ा वित्तीय नुकसान होने लगेगा। जैसा इंडियन क्रिकेट लीग के आयोजन से बीसीसीआई को चुनौती मिली थी। 

यूसुफ पठान को लगा झटका, बीसीसीआई ने एनओसी पर लिया यू टर्न 

4 of 6
Yusuf Pathan, KKR - फोटो : PTI
34 वर्षीय पठान आईपीएल मे केकेआर की ओर से खेलते हैं और इस टीम के प्रमुख खिलाड़ी हैं। लेकिन साल 2012 के बाद से उन्हें टीम इंडिया में शामिल होने का मौका नहीं मिला है। इसके साथ ही वह बीसीसीआई के साथ कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में भी नहीं हैं। उन्हें वर्तमान में खेली जा रही सैयद मुश्ताक ट्रॉफी के लिए भी टीम में जगह नहीं मिल सकी है। पठान का हॉन्गकांग में ब्लिट्स टी-20 में भाग लेने के बारे में कहना है कि यह एक बेहद छोटा टूर्नामेंट है जिसमें जिसमें भाग लेने से उनके धरेलू क्रिकेट खेलने पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के बावजूद वह 25 फरवरी से शुरू हो रही विजय हजारे ट्रॉफी के अधिकांश मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन

यूसुफ पठान को लगा झटका, बीसीसीआई ने एनओसी पर लिया यू टर्न 

5 of 6
yusuf pathan - फोटो : getty
पठान का मानना है कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने से आईपीएल के पहले उनकी तैयारियों को बल मिलेगा। क्योंकि इसमें शाहिद अफरीदी, टायमल मिल्स और डैरेन सैमी जैसे खिलाड़ी भाग लेंगे। पठान ने आगे कहा कि पिछले साल आईपीएल के बाद उन्होंने बांग्लादेश और कीनिया के घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिताओं में भाग लिया था। हांगकांग के टी-20 प्रतियोगिता के आयोजक पिछले तीन महीने से मेरे संपर्क में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूसुफ पठान को लगा झटका, बीसीसीआई ने एनओसी पर लिया यू टर्न 

6 of 6
Yusuf Pathan, KKR - फोटो : PTI
शुरुआत में बीसीसीआई के खेल विकास प्रबंधक एमवी श्रीधर में पठान को एनओसी दिए जाने का समर्थन किया था।  इसके बाद यह माना जा रहा था कि बीसीसीआई ने इस मामले में अपना रुख नरम किया है। इसके बाद और भी खिलाड़ियों को विदेशी लीग्स में खेलने की अनुमति मिल जाएगी। लेकिन बीसीसीआई के पठान मामले में यू टर्न लेने ते बाद अन्य खिलाड़ियों की योजनाओं पर भी असर पड़ेगा। जिनमें सबसे प्रमुख खिलाड़ी दिनेश कार्तिक हैं जो अगले साल सीपीएल( कैरेबियन प्रीमियर लीग) में खेलने की योजना बना रहे हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें