गौतम गंभीर के पदभार संभालने के बाद से भारतीय टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। गंभीर की देखरेख में टीम इंडिया ने एक टी20 सीरीज, एक वनडे सीरीज और तीन टेस्ट सीरीज खेली है, जिसमें खराब परिणाम मिले हैं।
टी20 विश्व कप 2024 में जीत के बाद राहुल द्रविड़ के कार्यकाल का अंत हुआ और गौतम गंभीर ने पदभार संभाला। पूर्व बल्लेबाज के साथ मोर्ने मोर्केल को गेंदबाजी कोच, अभिषेक नायर और रायन टेन डेशकाट को सहायक कोच और टी दिलीप को फील्डिंग कोच बनाया गया। गंभीर के कोचिंग स्टाफ में कोई भी बल्लेबाजी कोच नहीं है। ऐसे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) नए बल्लेबाजी कोच की नियुक्ति का विचार बना रहा है। इस खबर के आते ही इंग्लैंड के महान बल्लेबाज केविन पीटरसन ने भारतीय टीम को बल्लेबाजी की कोचिंग देने में रुचि दिखाई है।
विज्ञापन
2 of 4
गंभीर
- फोटो : BCCI
गंभीर की देखरेख में पांच सीरीज खेली भारतीय टीम
दरअसल, गौतम गंभीर के पदभार संभालने के बाद से भारतीय टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। गंभीर की देखरेख में टीम इंडिया ने एक टी20 सीरीज, एक वनडे सीरीज और तीन टेस्ट सीरीज खेली है, जिसमें खराब परिणाम मिले हैं। हाल ही में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-3 से हार का सामना करना पड़ा था। इस दौरे पर भारतीय बल्लेबाजों ने निराशाजनक रहा था। यही कारण है कि अब बीसीसीआई कोचिंग स्टाफ में बदलाव की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
3 of 4
केविन पीटरसन
- फोटो : ANI
केविन पीटरसन ने जताई इच्छा
बुधवार को एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए केविन पीटरसन ने लिखा- 'उपलब्ध।' बता दें कि, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बीसीसीआई टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ में नए बल्लेबाजी कोच की नियुक्ति की तैयारी कर रहा है। इस खबर के आने के बाद 44 वर्षीय बल्लेबाज ने टीम इंडिया को बल्लेबाजी कोचिंग देने के लिए अपनी उपलब्धता जाहिर की है।
सितांशु कोटक को बल्लेबाजी कोच बनाने की तैयारी में बीसीसीआई
वहीं, टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में बताया गया है कि बीसीसीआई सितांशु कोटक को टीम इंडिया का बल्लेबजी कोच नियुक्त कर सकता है। कोटक फिलहाल भारत ए के मुख्य कोच हैं। उनकी देखरेख में भारत ए टीम ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था। इसके अलावा वह राहुल द्रविड़ की गैरमौजूदगी में अगस्त, 2023 में आयरलैंड दौरे पर गई भारतीय टीम के मुख्य कोच भी रहे थे। इस सीरीज में जसप्रीत बुमराह ने टीम का नेतृत्व किया था।