टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और केएल राहुल की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। टीवी शो 'कॉफी विद करण' में महिलाओं पर विवादित टिप्पणी करने वाले क्रिकेटर्स को सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त बीसीसीआई के लोकपाल डीके जैन ने अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस भेजा है। इससे पहले सीओए ने दोनों खिलाड़ियों को जांच पूरी होने तक सस्पेंड कर दिया था। हालांकि बाद में यह बैन हटा लिया गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
pandya kl rahul
नवनियुक्त लोकपाल डी के जैन ने खुद पांड्या और राहुल को नोटिस भेजने के बारे में जानकारी दी। जैन ने कहा, 'ये नोटिस पांड्या और राहुल को अपना पक्ष रखने के लिए फेजा गया है।' दोनों ही खिलाड़ी फिलहाल इंडियन टी-20 लीग का हिस्सा बने हुए हैं।
विज्ञापन
3 of 5
kl rahul hardik pandya
सूत्रों के मुताबिक दोनों खिलाड़ी 11 अप्रैल को मुंबई में होने वाले मुकाबले से पहले लोकपाल के सामने पेश हो सकते हैं। इस मामले की जांच जल्दी पूरी होने के लिए दोनों खिलाड़ियों का पक्ष रखना जरूरी है।
4 of 5
pandya kl rahul
जैन ने आगे कहा, ''मेरे लिए दोनों खिलाड़ियों का पक्ष जानना जरूरी है। अब यह उन दोनों पर है कि वह कब सामने आकर अपनी बात बताते हैं।'' जनवरी के शुरुआती हफ्ते में कॉफी विद करण का यह विवादित एपिसोड टेलीकास्ट हुआ था।
विवाद बढ़ने के बाद BCCI ने दोनों खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया दौरे से वापस बुला लिया था। लेकिन बात में BCCI ने अपने रूख में नरमी दिखाते हुए दोनों खिलाड़ियों को खेलने की अनुमति दे दी।